लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा संगठन विस्तार
दिनांक 10 अगस्त 2026 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण एवं अत्यावश्यक बैठक प्रेस क्लब, लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना रहा।
बैठक के दौरान प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार त्रिपाठी जी द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में श्री संदीप तिवारी एवं श्री सुधीर अवस्थी को प्रदेश महासचिव, श्री शुभम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा श्री गौरव जी को जिलाध्यक्ष, अमेठी के पद पर मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक दायित्वों से अवगत कराया गया तथा उन्हें संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता श्री अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री लोकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव एवं अध्यक्ष अनुशासन समिति श्री शारदा प्रसाद श्रीवास्तव जी, प्रधान महासचिव प्रबुद्ध प्रकोष्ठ श्री जीतेन्द्र सिंह उर्फ गुंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ श्री संजीव तिवारी, प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी श्री दीपक गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ श्री आर. पी. सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री प्रवीण मिश्रा जी सहित विभिन्न जनपदों से आए प्रदेश सदस्य एवं नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment