राजधानी लखनऊ के होटल डी ग्लोबल पार्क में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ऑफिसर्स एसोसिएशन की लखनऊ यूनिट की वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया आम बैठक में मुख्य कार्यालय चेन्नई से केंद्रीय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ए शांताकुमार एवं संयुक्त सचिव श्री आनंद उपाध्यालू की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी लखनऊ इकाई का चुनाव संपन्न हुआ
जिसमें श्री अमर शर्मा को लखनऊ इकाई का अध्यक्ष एवं अरुण सिक्का को सचिव के लिए चयनित किया गया साथ ही नई कार्यकारिणी में सभी पदों पर सदस्यों का चुनाव किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ए शांताकुमार द्वारा साधारण बीमा में हो रहे बदलावों एवं 5 वर्ष से लंबित वेतनमान पुनः निर्धारण संबंधी प्रगति के बारे में विस्तार से सभी सदस्यों को अवगत कराया गया बैठक के अंत में कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री अमर शर्मा द्वारा सभी सदस्यों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयुक्त सचिव को धन्यवाद आभार व्यक्त किया एवं संगठन के सभी सदस्यों को सहयोग का आश्वासन दिया।


Comments
Post a Comment