Skip to main content

समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से कैंसर को हराया जा सकता- डॉ० अंजली सचान

_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_   _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_   _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_   *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_   *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_   *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_   *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_   *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_   *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_   *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_   _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...

टाटा प्ले साउथ टॉकीज़ के साथ दक्षिण की अपनी पसंदीदा फिल्में हिंदी में देखिए




यह नई सेवा तमिल, तेलुगू, मलयालम, और कन्नड़ की लोकप्रिय फिल्में हिंदी में दिखाएगी

इसके विस्तृत संग्रह में रजनीकांत, विजय, धनुष, नागार्जुन, ममूटी, यश सामंता, नयनतारा आदि की सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्में, बिना विज्ञापन के दिखाई जाएंगी

टाटा प्ले साउथ टॉकीज़। ब्रांड की फिल्म: https://youtu.be/UAsfT1D_IO


भारत में फिल्म मनोरंजन के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन आ रहा है और दक्षिण भारत की फिल्मों की लोकप्रियता हिंदीभाषी दर्शकों के बीच बढ़ रही है। आज ज्यादा से ज्यादा दर्शक मनोरंजन के लिए दक्षिण भारत की फिल्में खोज रहे हैं। उनकी इसी रुचि को समझते हुए, टाटा प्ले (पूर्व में टाटा स्काई) ने आज अपनी नई सेवा, टाटा प्ले साउथ टॉकीज़ की घोषणा की, जो लोकप्रिय तमिल, तेलुगू, मलयालम, और कन्नड़ फिल्मों के हिंदी रूपांरतणों का प्रसारण करेगी। साउथ की धमाकेदार फिल्में हिंदी में  प्रस्तुत करने वाली यह सेवा हिंदीभाषी दर्शकों को दक्षिण की सबसे ज्यादा चलने वाली वो फिल्में दिखाएगी, जो इससे पहले हिंदी में प्रस्तुत नहीं की गई हैं।


टाटा प्ले साउथ टॉकीज़ हर माह 2 विश्व टेलीविज़न प्रसारण करेगा। भारतीय टेलीविज़न पर पहली बार हिंदी में उपलब्ध खास फिल्मों के साथ यह विज्ञापन-रहित सेवा टाटा प्ले मोबाईल ऐप पर कैच-अप और वीओडी (वीडियो-ऑन-डिमांड) के नाम से उपलब्ध होगी। साउथ टॉकीज़ में कभी जीवन का एक पहलू, कभी जीवन से जुड़ी, कभी महत्वाकांक्षा, कभी भव्य और कभी मनभावन कथानक के साथ विशेष रूप से चुनी गई फिल्में मिलेंगी, और हर रोज एक के बाद एक छः से सात फिल्में दिखाई जाएंगी। दक्षिण के लोकप्रिय सितारों की सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्में जैसे ट्रांस, मनम, गुगली, मास्टर्स, और यराडी नी मोहिनी आदि इस विस्तृत संग्रह में शामिल हैं। यह सेवा पहले पाँच दिनों के लिए निशुल्क रहेगी और उसके बाद प्रतिदिन 2 रु. के मामूली शुल्क पर उपलब्ध होगी।


लॉन्च के बारे में टाटा प्ले की चीफ कमर्शियल एवं कंटेंट ऑफिसर, पल्लवी पुरी ने कहा, ‘‘आज अखिल भारतीय फिल्मों का प्रचलन बढ़ रहा है, इसलिए हमें अहसास हुआ कि दक्षिण भारत की फिल्मों में ऐसा खजाना है, जो व्यापक जनसमूह तक पहुँचाए जाने का इंतजार कर रहा है। दर्शकों की विकसित होती रुचि एवं दायरे के साथ हमें टाटा प्ले साउथ टॉकीज़ के माध्यम से उनका मनोरंजन करने का एक नया साधन मिला है। इस संकलित संग्रह में दक्षिण भारत की लोकप्रिय फिल्में हैं, जिन्हें हिंदीभाषी दर्शक टाटा प्ले साउथ टॉकीज़ के माध्यम से देख सकते हैं।’’


उर्वी अग्रवाल, डायरेक्टर, जेओपी नेटवर्क प्राईवेट लिमिटेड ने कहा, ‘‘दक्षिण भारत का सिनेमा पूरे देश को आकर्षित कर रहा है। हिंदीभाषी बाजारों में दक्षिण की फिल्मों को मिलती अपार सफलता साबित कर चुकी है कि दर्शक और ज्यादा फिल्में देखना चाहते हैं। इसी रूझान को देखते हुए जेओपी नेटवर्क टाटा प्ले के साथ साझेदारी में आपके लिए ‘‘साउथ टॉकीज़’’ लेकर आया है, जो हिंदी में रूपांतरित की गई दक्षिण भारत की लोकप्रिय फिल्मों का संग्रह है। जेओपी में हमें टाटा प्ले के साथ अपनी साझेदारी मजबूत करने और दक्षिण भारत के सिनेमा की दुनिया में प्रवेश करने की खुशी है।’’

दर्शक यह सेवा 350 पे देख पाएँगे । साउथ टॉकीज़ टाटा प्ले की मनोरंजन सेवाओं का हिस्सा है। इसके अलावा टाटा प्ले ऐसी ही सेवाओं की अन्य श्रृंखला जैसे टाटा प्ले मराठी सिनेमा, टाटा प्ले कन्नड़ सिनेमा, टाटा प्ले बॉलिवुड प्रीमियम, टाटा प्ले तेलुगू सिनेमा, टाटा प्ले तमिल सिनेमा आदि भी प्रस्तुत करता है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

दशमेश पब्लिक स्कूल, आलमबाग का 19वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...