_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_ _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_ _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_ *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_ *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_ *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_ *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_ *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_ *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_ *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_ _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...
लखनऊ, सेनानायक श्री जय प्रकाश (आई0पी0एस0) की अध्यक्षता में 32वी वाहिनीं पीएसी लखनऊ में अमृत महोत्सव के अर्न्तगत 08वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत आदेशो-निर्देशों का अनुपालन करते हुए योगा प्रशिक्षक श्री संजय कुमार सिंह द्वारा योग कराया गया । योग शिविर में सहायक सेनानायक श्रीमती समीक्षा पान्डेय, सहायक सेनानायक श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, शिविरपाल श्री तेज बहादुर यादव एवं वाहिनीं के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। योगा प्रशिक्षक द्वारा योगा करने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

Comments
Post a Comment