होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास),उत्तर प्रदेश द्वारा बी ब्लॉक कॉमन हॉल, विधायक निवास, लखनऊ में विधान सभा चुनाव 2022 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की ओर से विभिन्न जिलों से विधान सभा चुनाव के प्रत्याशियों को सम्मानित किया गया
और नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल किया गया एवम आगामी निकाय चुनावों और लोक सभा चुनाव 2024 हेतु व्यूह रचना बनाई गई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मणि शंकर पाण्डेय जी ने की। समीक्षा बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Comments
Post a Comment