Skip to main content

रायबरेली: दलित युवक की हत्या लोजपा ने की जांच की मांग परिवार को आर्थिक मदद-दिलाने की मांग

    15 जुलाई 2026 (बुधवार) की रात्रि लगभग 11:00 से 12:00 बजे के मध्य रायबरेली जनपद के थाना नसीराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेला, नसीराबाद, तहसील सलोन, विकासखंड छतोह निवासी दलित परिवार के सदस्य श्री राम सिंह पासी की कथित रूप से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने की घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त की है। परिजनों के अनुसार मृतक पर पहले पीछे से सिर पर गंभीर प्रहार किया गया तथा उसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई, जिसका उल्लेख सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य निष्कर्ष आने के बावजूद पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी ने प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्वनी श्रीवास्तव, प्...

ट्रंप ने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की तारीफ, फिल्म के बारे में कहा- 'ग्रेट' है


अभिनेता आयुष्मान खुराना की बहुचर्चित फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' रिलीज हो चुकी हैं। दर्शकों और फिल्म समीक्षक ने आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच भारतीय दौरे को लेकर चर्चा में चल रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की है। आयुष्मान खुराना की ये फिल्म समलैंगिक रिश्तों को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। 


दरअसल मानवाधिकार और LGBTQ ब्रिटिश एक्टिविस्ट पीटर गैरी टैचेल ने फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से जुड़ा एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड की एक रोमांटिक कॉमेडी रिलीज हुई है। भारत में समलैंगिकता को वैध करने के बाद अब इस फिल्म के सहारे देश के बुजुर्ग लोगों को समलैंगिकता के प्रति जागरूक और जीतने की कोशिश की जा रही है, वाह। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीटर गैरी टैचेल के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की तारीफ की है। 


पीटर गैरी टैचेल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ने लिखा 'ग्रेट' (शानदार) लिखा। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आने वाले हैं। अहमदाबाद में उनके स्वागत के लिए खास तैयारियां चल रही हैं। अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ 24 फरवरी को होने वाले आयोजन नमस्ते ट्रंप को लेकर जिला प्रशासन ने साफ किया है कि यहां एक लाख लोग ट्रंप के स्वागत में जुटेंगे।


वहीं बात करें फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की तो ये हिंदी सिनेमा जगत की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जिनमें समलैंगिक रिश्तों को लेकर समाज में पनप रही नकारात्मक सोच पर कटाक्ष किया गया है। आयुष्मान पहले ही बता चुके हैं कि समाज में यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में खुलकर बात करनी बहुत जरूरी है। यह प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह किस तरह की जिंदगी जीना चाहता है और किसके साथ जीना चाहता है। सिनेमा के दृष्टिकोण से सिर्फ यह बात ध्यान रखनी चाहिेए की ऐसे विषयों को मनोरंजन के साथ परोसना चाहिए, नहीं तो फिल्म और डॉक्यूमेंट्री में कोई फर्क नहीं रह जाएगा। 


आपको बता दें कि फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ मशहूर यूट्यूब स्टार जितेंद्र कुमार, अभिनेत्री नीना गुप्ता और गजराज राव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देेंगे। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जितेंद्र कुमार की डेब्यू फिल्म है। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया। 


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...