लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...
शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। यानी अब ग्राहक गुरुवार के मुकाबले कम पैसों में सोना और चांदी खरीद पाएंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 222 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 43,358 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है।
इतनी सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 60 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का दाम 48,130 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
इसलिए सस्ता हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता हुआ है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 222 रुपये सस्ता हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो आगे भी जारी रह सकती है। अगर ऐसा होता है, तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत और सस्ती हो जाएगी। दिन में डॉलर के मुकाबले सोना 50 पैसे की गिरावट पर कारोबार कर रहा था। आगे उन्होंने कहा कि निवेशक गोल्ड बांड जैसे सुरक्षित निवेश के विकल्पों पर पैसा लगा रहे हैं, जिससे घरेलू बाजार में कमी देखी जा रही है।
वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,632 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में गुरुवार को 78 रुपये की बढ़त आई थी। इस तेजी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 43,513 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो गुरुवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई थी। चांदी में 35 रुपये की बढ़त आई थी। इस इजाफे से चांदी का दाम 48,130 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,649 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। कल दिल्ली में 24 कैरेट सोना 78 रुपये महंगा हुआ था।
Comments
Post a Comment