लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...
रक्षामंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सोमवार को बताया कि रक्षामंत्री सुबह 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
रक्षामंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सोमवार को बताया कि रक्षामंत्री सुबह 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे दिलकुशा आवास जाएंगे, जहां दोपहर 12 बजे एचएएल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
राजनाथ दोपहर दो बजे एकल अभियान के अंतर्गत ‘परिवर्तन कुंभ’ में शामिल होने के लिए कानपुर रोड स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विवि पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
राजनाथ दोपहर दो बजे एकल अभियान के अंतर्गत ‘परिवर्तन कुंभ’ में शामिल होने के लिए कानपुर रोड स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विवि पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Comments
Post a Comment