कांग्रेस में 'परिवार के वफादार' पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा में लाना चाहते हैं। इससे एक 'बड़ा फायदा' यह होगा कि संसद में आने से प्रियंका के घर को लेकर आशंका समाप्त हो सकती है। हाल ही में एसपीजी सुरक्षा हटने और सिक्यॉरिटी के मापदंड के तहत आधिकारिक निवास के नियम कड़े होने से प्रियंका के परिवार का आधिकारिक निवास वापस लिए जाने की संभावना है।
हमारे सहयोगी इकनॉमिक टाइम्स ने नवंबर में रिपोर्ट दी थी कि गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद केंद्र सरकार प्रियंका गांधी को मिले आधिकारिक निवास पर दोबारा विचार कर सकती है। प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी की तरह संसद सदस्य नहीं हैं। प्रियंका को लोधी एस्टेट में 1997 से बंगला मिला है।
सरकारी निवास के आवंटन के नियमों में भी बदलाव
सरकार ने 2015 में सरकारी निवास के आवंटन के नियमों में भी बदलाव किया था और केवल एसपीजी सुरक्षा वाले व्यक्तियों को ही सरकारी निवास के लिए पात्र बनाया गया था। 2015 से पहले जेड प्लस सिक्यॉरिटी वाले व्यक्ति भी सरकारी निवास के पात्र थे। गांधी परिवार के पास अब जेड प्लस सिक्यॉरिटी है।
Comments
Post a Comment