_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_ _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_ _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_ *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_ *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_ *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_ *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_ *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_ *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_ *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_ _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...
दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर आज फिर से हिंसा भड़क उठी। सोमवार दोपहर समर्थकों और विरोधियों के बीच एक बार फिर झड़प हुई। दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।
जाफराबाद में हालात बेहद हिंसक हो गए हैं। चारों ओर से पत्थरबाजी हो रही है। प्रदर्शनकारी कई दुकानों को आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान गोली बारी भी हो रही है। प्रदर्शन में एक युवक के पैर में और एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई। इसके अलावा मीडियाकर्मियों के द्वारा वीडियो बनाए जाने पर भी उपद्रवी हमला कर रहे हैं।

मौजपुर में भी झड़प जारी
मौजपुर इलाके में भी सोमवार को लगातार दूसरे दिन सीएए के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच झड़प जारी रही। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने मौजपुर जाने के रास्ते को बंद कर दिया है। हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की भी कोशिश की।
प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की भी कोशिश की।
जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन बंद
सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली मेट्रो ने जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश व निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।’’
Comments
Post a Comment