लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...
भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपनी जमीन से आतंकवाद को खत्म करना होगा। सोमवार को अहमदाबाद में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की तरह उनका भी देश आतंकवाद का शिकार रहा है और हम कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से निपटने के लिए भी साथ हैं। लेकिन पाकिस्तानी मीडिया ट्रंप के भाषण इन बातों का जिक्र न करते हुए पाकिस्तान समर्थक बताकर उसका प्रचार कर रहा है। बकौल पाकिस्तानी मीडिया, ट्रंप ने अपने भाषण में पाकिस्तान की तारीफ की है।
अहमदाबाद में लोगों से खचाखच भरे मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप ने कहा था, ‘भारत और अमेरिका आतंकवादियों और इनकी विचारधारा के खिलाफ जंग में एकजुट हैं। इसीलिए, मेरे सत्ता संभालने के बाद, मेरा प्रशासन पाकिस्तानी सीमा पर सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में पाकिस्तान के साथ बहुत सकारात्मक तरीके से काम कर रहा है।’
ट्रंप के भाषण को हाथोंहाथ लिया गया
ट्रंप ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। इन प्रयासों का धन्यवाद जिनकी वजह से हम पाकिस्तान के साथ बड़ी प्रगति को होता देख रहे हैं। हम दक्षिण एशिया में तनाव में कमी, अधिक स्थायित्व और इलाके के सभी देशों के बीच सौहार्द को लेकर आशावान हैं।’ ट्रंप की इन बातों को पाकिस्तानी मीडिया ने हाथोंहाथ लिया।
'भारत दौरे में पाकिस्तान की तारीफ'
‘एक्सप्रेस न्यूज’ ने खबर की सुर्खी लगाई, ‘ट्रंप ने भारत दौरे में पाकिस्तान की तारीफ की’। ‘एक्सप्रेस न्यूज’ ने अपनी साइट पर लिखा कि ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत दौरे के अपने पहले ही संबोधन में पाकिस्तान की तारीफ कर दी।’ हालांकि, अखबार ने इस बात का भी उल्लेख किया कि ट्रंप ने भारत के सांप्रदायिक सौहार्द को सराहते हुए कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग अपने-अपने धर्मों का पालन करने के लिए स्वतंत्र हैं।

पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ ने अपनी रिपोर्ट में ट्रंप के भाषण में कही गई बातों का विवरण देते हुए इस बात का उल्लेख किया कि ट्रंप की इस रैली में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में एक लाख लोग शामिल हुए। यह ट्रंप के राजनैतिक जीवन की सबसे बड़ी रैली रही। लोगों ने सफेद टोपियां पहन रखी थीं जिन पर ‘नमस्ते ट्रंप’ लिखा हुआ था। लोगों ने ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया।
लिखा- तनाव में कमी को लेकर ट्रंप को आशा
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अपनी रिपोर्ट की हेडलाइन दी, ‘पाकिस्तान व भारत के बीच तनाव में कमी को लेकर आशावान ट्रंप’। रिपोर्ट में पहले ही पैरे में कहा गया कि ट्रंप ने एक लाख लोगों की मौजूदगी में कहा कि ‘हमारे संबंध पाकिस्तान से बहुत अच्छे हैं।’
‘जियो न्यूज’ ने हेडलाइन लगाई, ‘ट्रंप ने भारतीय रैली में भारी भीड़ से कहा, अमेरिका के पाकिस्तान से बहुत अच्छे संबंध’। अपनी रिपोर्ट में लिखा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के पाकिस्तान से बहुत अच्छे संबंध हैं और वाशिंगटन, इस्लामाबाद के साथ बहुत सकारात्मक तरीके से काम कर रहा है।’

Comments
Post a Comment