Skip to main content

ओपनसिग्नल रिपोर्ट में एयरटेल बना भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट, 5 कैटेगरी में जियो और बीएसएनएल को पछाड़ा

  ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। प्रमुख निष्कर्ष ● एयरटेल को भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट घोषित किया गया। कंपनी ने विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव से जुड़ी सभी पांच प्रमुख श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। ● पूरी तरह से भरोसेमंद होने के मामले में एयरटेल ने जियो को 15 प्रतिशत और इंटरनेट की ओवरऑल स्पीड के मामले में 26-27 प्रतिशत से पीछे छोड़ा। 100 से 1,000 के विश्वसनीयता पैमाने पर एयरटेल को 486 अंक मिले, जबकि जियो को 423 अंक मिले। दोनों के बीच 63 अंकों का अंतर रहा। इंटरनेट गति के मामले में बीएसएनएल दूसरे स्थान पर रहा। डाउनलोड गति में वह एयरटेल से 0.5 एमबीपीएस और अपलोड गति में 0.8 एमबीपीएस पीछे रहा। ● एयरटेल को सर्वश्रेष्ठ फिक्स्ड वायरलेस होम इंटरनेट भी घोषित किया गया। कंपनी ने एफडब्ल्यूए श्रेणी के पाँचों पुरस्कार अपने नाम किए। ए...

नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म के एक दिन बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या, आरोपी फरार


जिले के हलैना इलाके में रविवार को कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की के भाई ने बताया कि एक दिन पहले गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना से वह आहत थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी फरार है।   


थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि झालाटाला गांव में 14 साल की लड़की ने सुसाइड किया है। उसके भाई ने लालाराम सैनी उर्फ कल्ली (21) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में उसने आरोप लगाया कि दुष्कर्म की घटना से आहत उसकी बहन ने सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया।


पीड़ित के भाई का यह है आरोप
भाई ने बताया कि उसकी बहन शनिवार दोपहर खेत पर चारा लेने गई थी। तभी वहां मौजूद लालाराम ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चिल्लाने पर उसके ताऊ व अन्य परिजन वहां पहुंच गए तथा आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर आरोपी के परिजन भी वहां पहुंच गए तथा उसे छुड़ाकर ले गए थे। भाई ने बताया कि लोक-लाज के डर के कारण शनिवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
 


Comments