Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मुफ्त में बिजली देना गलत बात है-नीतीश कुमार


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुफ्त में बिजली देना गलत है. नीतीश कुमार ने यह बात बिहार विधान सभा में बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद देने के दौरान कही.चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, "कृषि कार्य के लिए हमलोगों ने बिजली का दर घटाकर के मात्र 75 पैसा कर किया. कई लोग कहते हैं मुफ्त में क्यों नहीं, मैं कहूंगा इससे बढ़कर के कोई दूसरा गलत काम हो ही नहीं सकता है.''


नीतीश ने आगे कहा, 'यह काम पंजाब ने शुरू किया. उसने अपना क्या बुरा हाल कर लिया . वहीं अगर दिल्ली में किसी को वो 200 यूनिट बिजली फ्री देने से वोट मिल गया तो उसकी क्या स्थिति होने वाली है यह किसी को पता नहीं है.बिजली कभी मुफ्त में नहीं देना चाहिए. कम दर पर देना चाहिए लेकिन मुफ्त नहीं देना चाहिए.''


 


पीएम आवास योजना से जो छूटेगा उसे हम देंगे आवास

नीतीश कुमार ने कहा,'' प्रधानमंत्री आवास योजना में जिसका नाम छूट गया, उसको मुख्यमंत्री आवास योजना से हमलोग आवास देंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना में यदि नाम है लेकिन उसके पास जमीन नहीं है तो उनको जमीन खरीदने के लिए 60 हजार रू का प्रावधान कर दिया गया है. जरूरत पड़ेगा तो मैं बताना चाहता हूं कि उसको और बढ़ाया जा सकता है . हमलोग चाहते हैं कि सबका मकान बन जाए. सबका आवास बन जाए.


 


चमकी बुखार पीड़ितों को ऐसी सहायता जो कभी नही मिली.


नीतीश कुमार ने आगे कहा,'' जिला प्रशासन की ओर से सभी ग्रामीण हाट, प्राइमरी हेल्थ सेंटर एवं मुख्य चौराहों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है. एवं इसका प्रचार-प्रसार भी किया गया है .अनेक जगह पर एम्बुलेंस रहेंगे ताकि किसी को किसी प्रकार की कठिनाई हो तो तत्काल वह अस्पताल पहुंच सके.


 


बच्चों को स्कूल में दूध मिलेगा
नीतीश कुमार ने कहा,''विभाग के द्वारा सभी विद्यालयों में उन पांच प्रखंड के जितने भी विद्यालय हैं जिसमें मध्याह्न भोजन होता है उस मध्याह्न भोजन के साथ उन पांच प्रखंडों में सभी बच्चे-बच्चियों को दूध उसके साथ देने के काम पर कार्रवाई की जा रही है .


पोर्न साइट पर रोक लगे. बच्चों को पढ़ाया जाएगा.


नीतीश कुमार ने कहा,'' इसके अलावे हमने एक सुझाव और दिया है कि यह जो सबसे खतरनाक और गंदी चीज जो दुनिया में आई है वह पोर्न-साईट है. गंदी चीज लोग देख रहे हैं. इसपर रोक लगे.''


Comments