लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...
पत्रकार बनकर आतंकी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला कर सकते हैं। आईबी व अन्य खुफिया एजेंसियों से मिले इस इनपुट के बाद न केवल मंदिर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है, बल्कि अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज के लिए गोरखनाथ मंदिर में वही पत्रकार प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास पुलिस से जारी पहचान पत्र रहेगा।
इसके लिए शहर के पत्रकारों की एलआईयू जांच कराने के बाद सबके फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। दो महीने पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि आतंकी गोरखनाथ मंदिर में ही मुख्यमंत्री पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने मंदिर का सुरक्षा घेरा और सख्त कर दिया है। मंदिर के आसपास हथियारबंद अतिरिक्त फोर्स भी बढ़ा दी गई।
दरअसल, मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से बेहद सहजता से मिलते हैं। खुफिया सूचना के मुताबिक आतंकी इसका फायदा उठा सकते हैं। वे पत्रकारों के बीच में शामिल होकर जानलेवा हमला कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट को पुलिस, प्रशासन ने गंभीरता से लिया। फोटोयुक्त पहचान अब बनकर तैयार है। इसे जल्द ही अधिकृत पत्रकारों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
एसएसपी, डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के बताया कि पत्रकारों को असुविधा न हो और उनकी पहचान भी हो सके इसके लिए पहचान पत्र बनवाया गया है। जल्द ही अधिकृत पत्रकारों को फोटोयुक्त पहचान पत्र मुहैया कराया जाएगा। मंदिर की सुरक्षा कई स्तरीय है।

Comments
Post a Comment