Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

ग्लोबल थिंक टैंक की इस पर क्या सोच है? राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारत दौरे को लेकर


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुप्रचारित भारत दौरा अमेरिका में चुनाव वाले वर्ष में हो रहा है. भारत-अमेरिकी राजनीति के अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के मुताबिक ट्रंप को इस दौरे से भारतीय अमेरिकी वोटरों में कुछ पैठ बनाने में मदद मिल सकती है. भारतीय अमेरिकी वोटरों को पारंपरिक तौर पर ट्रंप के विरोधी डेमोक्रेट्स का समर्थक माना जाता है.


हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के थिंक टैंक्स के मुताबिक आर्थिक मंदी की मार, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के चौतरफा विरोध के बीच ट्रंप का ये भारत दौरा हो रहा है. ऐसे में मोदी सरकार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत में 36 घंटे भावनात्मक रूप से राहत वाले हैं.


ट्रंप के भारत दौरे के मायने


हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (HBS) जोर्ज पॉलो लीमैन प्रोफेसर तरुण खन्ना ने कहा, 'देखिए हम जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप लेन-देन वाले राष्ट्रपति हैं. ट्रंप की फौरी जरूरत लेन-देन वाले लाभ हासिल करना है. निश्चित तौर पर इनमें से एक मकसद भारतीय अमेरिकी आबादी से संपर्क बढ़ाना है. इस वर्ग की निश्चित रूप से अहमियत बढ़ रही है अगर ये देखा जाए कि चुनावी तंत्र इस साल किस तरह काम करेगा.'


ब्राउन यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल स्टडीज और सोशल साइंसेज में सोल गोल्डमैन प्रोफेसर आशुतोष वार्ष्णेय भी इससे सहमति जताते हैं.


वार्ष्णेय कहते हैं, 'हां, ये अमेरिकी राजनीति के स्कॉलर्स, वाचर्स और ऑब्सर्वर्स को साफ होता जा रहा है कि चाहे भारतीय अमेरिकी समुदाय छोटा है, करीब एक प्रतिशत, लेकिन कुछ राज्यों में ये बहुत अहम है.'


आशुतोष वार्ष्णेय ने ऐसे राज्यों में टेक्सास, मिशिगन, फ्लोरिडा और पेन्नसिल्वानिया के नाम लिए जहां अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की संभावनाओं पर असर डाल सकते हैं.


टेक्सास अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है जहां अमेरिकी इलेक्टोरल कॉलेज की 38 सीटें हैं. वार्ष्णेय आगे साफ करते हैं, टेक्साल अब रिपब्लिकन का मजबूत गढ़ नहीं रहा है. टेक्सास में करीब चार लाख भारतीय हैं, इनमें से 3 लाख के वोट करने की संभावना है. और ये असल में टेक्सास में स्विंग से पासा पलट सकते हैं.'


वार्ष्णेय के मुताबिक पिछले चुनाव में पेन्निसिल्वानिया, फ्लोरिडा और मिशिगन में ट्रंप की जीत का अंतर एक प्रतिशत या उससे कम, या एक प्रतिशत से कुछ ही ज्यादा था. इसलिए खासतौर पर इन चार राज्यों में भारतीय अमेरिकी अंतर ला सकते हैं.


ट्रंप के 'अहम' की उड़ान


MIT में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर विपिन नारंग ट्रंप के भारत दौरे को उनके 'अभिमान' की पूर्ति करने वाला बताते हैं.


नारंग कहते हैं, 'मैं समझता हूं कि राष्ट्रपति ट्रंप के लिए ये उनके अहम की कवायद है. मैं मानता हूं कि ट्रंप भीड़ में अपनी तारीफ (चाहे झूठी ही सी) के विचार को बहुत प्यार करते हैं.'


नारंग आगे कहते हैं, 'ये भारतीय अमेरिकियों को स्विंग करने की कोशिश है, जिनका बहुत उदार और डेमोक्रेटिक होने का इतिहास रहा है. उन्हें रिपब्लिकन्स की तरफ खींचने का ये प्रयास है. अगर बहुत ही बुनियादी स्तर पर कहा जाए तो ये उनके लिए भारतीय भीड़ की ओर से प्यार किए जाने का एक मौका है.'


भावनाओं को उठाना


भारतीय और अमेरिकी बाजारों को ट्रैक करने वाली अग्रणी फंड मैनेजर पुनीता कुमार-सिन्हा कहती हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति का अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली जाना, भारत को लेकर अंतरराष्ट्रीय कारोबारी भावनाओं को प्रोत्साहन दे सकता है क्योंकि इस दक्षिण एशियाई देश को CAA विरोधी प्रदर्शनों और आर्थिक मंदी ने घेर रखा है.


पुनीता कुमार-सिन्हा के मुताबिक 'राष्ट्रपति ट्रंप का भारत दौरा अमेरिकियों से ज्यादा उनके भारतीय समकक्षों के लिए फायदेमंद है. मैं समझती हूं कि भारत में फिलहाल की स्थिति में कुछ फीलगुड भावनाओं की आवश्यकता है.'


ऐसे में जब विदेशी पूंजी का आना आक्रामक नहीं है, ट्रंप के दौरे से भारत में निवेश के माहौल को लेकर सकारात्मक संदेश जाता है.


पैसिफिक पैरेडिम एडवाइजर्स में मैनेजिंग पार्टनर पुनीता कुमार-सिन्हा कहती हैं- 'एक तरह से भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति की मौजूदगी इस बात पर मुहर लगाती है कि अमेरिका निवेश समेत कई मोर्चों पर भारत को गंभीर पार्टनर के तौर पर देख रहा है. इसलिए विदेशी निवेशक, खासतौर पर अमेरिका स्थित विदेशी निवेशक, जो CAA और आर्थिक विकास को लेकर थोड़े चिंतित थे, वो इस दौरे को सकारात्मक कदम के तौर पर लेंगे और मानेंगे कि चीजें इतनी बुरी भी नहीं हैं.'


हालांकि इस दौरे में कोई बड़ा व्यापारिक समझौता होने की संभावना नहीं है लेकिन पुनीता कुमार-सिन्हा आशावान हैं कि 'ये अगली व्यापार वार्ताओं की दिशा में उठाया गया एक कदम है.'


पुनीता कुमार-सिन्हा कहती हैं, 'भारत के पास वो आर्थिक जगह हासिल करने का मौका है जिसे चीन को कोरोना वायरस के फैलने से खोने का खतरा है.  मेरा मानना है कि ये और ज़्यादा अहम है भारत के लिए कि उसे चीन के वैकल्पिक स्रोत के तौर पर देखा जाए. इस कोरोना वायरस ने एक देश के साथ कारोबार करने के खतरे को सामने ला दिया है.'



प्रतिस्पर्धात्मक संरक्षणवाद


तरुण खन्ना और नारंग मानते हैं कि दोनों तरफ का संरक्षणवाद व्यापार विमर्श को रोक रहा है. खन्ना कहते हैं, 'आम तौर पर दोनों देश बहुत संरक्षणवादी हैं. ये दोनों देशों के लिए अच्छा है कि वो इन कुछ अच्छी प्रतीकात्मक यात्राओं का व्यापार बाधाओं को तोड़ने में इस्तेमाल करें.'


विपिन नारंग समझौते के लिए झुकने को व्यापार वार्ताओं के लिए बहुत अहम बताते हैं. नारंग कहते हैं, 'खिंचाव (भारत और अमेरिका के बीच) के कारण असली हैं. मैं मानता हूं कि दोनों देशों का व्यापार पर रणनीतिक मुद्दों को लेकर सख्त रवैया थोड़ा निराशाजनक है. जबकि बड़े रिश्ते की खातिर ये रवैया आगे बढ़ने वाला होना चाहिए. सच्चाई ये है कि दोनों पक्षों का संरक्षणवादी ज़मीन को मजबूती से पकड़े रखना थोड़ा निराश करने वाला है.'


अमेरिकी राजनीति के पर्यवेक्षक भी आशंका जताते हैं कि मोदी सरकार के ट्रंप प्रशासन के साथ रिश्तों को अधिकतर पक्षपाती माना जाने लगा है.


क्या होगा अगर ट्रंप सत्ता से हटे तो


विशेषज्ञों के मुताबिक अब जबकि सीनेटर बर्नी सैंडर्स डेमोक्रेटिक फ्रंटरनर के तौर पर तेजी से उभर रहे हैं, ऐसे में इस साल के अमेरिकी चुनाव में वाशिंगटन डीसी में नेतृत्व परिवर्तन होने की स्थिति में भारत-अमेरिका रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है.


विपिन नारंग कहते हैं, 'डेमोक्रेट्स में चिंता है, मिसाल के तौर पर बीजेपी खुले तौर पर ट्रंप का साथ देती है, यहां तक कि ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी!’ कार्यक्रम में अगले कार्यकाल के लिए भी मुहर लगा देती है और डेमोक्रेट्स को खारिज कर देती है- भारत सरकार के अधिकारी जब वाशिंगटन डीसी आते हैं तो डेमोक्रेट्स से मिलते भी नहीं. तो ऐसे में ये खतरा है. बर्नी सैंडर्स रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं.'


आशुतोष वार्ष्णेय भी ऐसे ही विचार जताते हैं और साथ ही आगाह करते हैं कि डेमोक्रेट्स अगर जीतते हैं तो वो अमेरिका की भारत नीति के केंद्र में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली और CAA जैसे मुद्दों को ला सकते हैं.


आशुतोष वार्ष्णेय कहते हैं- 'आमतौर पर ये सच है कि डेमोक्रेट्स जब सत्ता में आते हैं तो कूटनीतिक विमर्श और सार्वजनिक बातचीत में मानवाधिकार मुद्दे ज्यादा अहम हो जाते हैं. इसमें कोई संदेह नहीं हैं. अगर बर्नी सैंडर्स जीतते हैं (फिलहाल ऐसी स्थिति में कोई अनुमान नहीं लगा सकता) तो कश्मीर और CAA भारत-अमेरिका रिश्तों में बहुत अहम हो जाएंगे.'



 


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...