लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारत ने स्वर्णिम शुरुआत की है। गुरुवार को भारत की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने 68 किग्रा भारवर्ग में जापानी खिलाड़ी नारुहा मत्सुयुकी को हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया। दिव्या अब एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय पहलवान बन गई हैं। उनसे पहले नवजोत कौर ने 2018 में गोल्ड अपने नाम किया था।
नई दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिव्या ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए टूर्नामेंट का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। काकरान ने एक के बाद एक चार खिलाड़ियों को हराया, उन्होंने कजाखस्तान, मंगोलिया, उज्बेकिस्तान और आखिरी में जापानी खिलाड़ी को शिकस्त दी।
इसके बाद 55 किग्रा में पिंकी और सरिता मोरे (59 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिंकी ने मंगोलिया के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि सरिता ने भी मंगोलिया के खिलाड़ी को 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसकेसाथ ही भारत के खाते में तीन गोल्ड मेडल आ गए।
वहीं, भारत की निर्मला देवी ने फाइनल में जापान की मिहो इगराशि 2-3 से मिली हार के बाद महिलाओं की 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।

Comments
Post a Comment