Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

दिल्ली हिंसा के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुआवजे का ऐलान


दिल्ली हिंसा के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भी मुआवजे का ऐलान किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिनके घर जले हैं उन्हें 25-25 हजार कैश दिया जाएगा. ये रकम शनिवार दोपहर से दी जाएगी. वहीं, जिसको भी मदद चाहिए वह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीएम से संपर्क कर सकता है.


उन्होंने कहा कि अखबार में मुआवजे के फॉर्म निकाल रहे हैं. मुआवजे के लिए लोग खुद फॉर्म भरकर नॉर्थ-ईस्ट के डीएम के पास जा सकते हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दंगा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए तेजी से काम हो रहा है. खाना बांटना शुरू हो गया है. जिनके घर बुरी तरह से जल गए हैं उनके लिए रैन बसेरा बसाया जा रहा है.


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने 9 रैन बसेरों और उन लोगों के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्रों में आवास की व्यवस्था की है जिनके घर पूरी तरह से जल गए हैं या जो अपने घर वापस नहीं जा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर हम लोगों के लिए अस्थायी टेंट की भी व्यवस्था करेंगे.


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट में 4 उपमंडल हैं. आम तौर पर 4 एसडीएम होते थे, लेकिन अब हमने वहां 18 एसडीएम नियुक्त किए हैं. वे जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे बात कर रहे हैं. हम बड़े पैमाने पर भोजन वितरित कर रहे हैं.


Comments