15 जुलाई 2026 (बुधवार) की रात्रि लगभग 11:00 से 12:00 बजे के मध्य रायबरेली जनपद के थाना नसीराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेला, नसीराबाद, तहसील सलोन, विकासखंड छतोह निवासी दलित परिवार के सदस्य श्री राम सिंह पासी की कथित रूप से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने की घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त की है। परिजनों के अनुसार मृतक पर पहले पीछे से सिर पर गंभीर प्रहार किया गया तथा उसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई, जिसका उल्लेख सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य निष्कर्ष आने के बावजूद पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी ने प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्वनी श्रीवास्तव, प्...
चेहरे पर निखार के लिए लोग लाखों जतन करते हैं। जिसमें रात में लगाने के लिए महंगा क्रीम भी शामिल होती हैं। इन क्रीमों को खरीदने के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन रोजाना की केवल एक आदत आपको हजारों रुपये के खर्च से बचा सकती है। ऐलोवेरा जेल को नाइट क्रीम के रूप में इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है। आगे की स्लाइड में जानें लगाने का तरीका।
फेस पैक से लेकर स्क्रब तक में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आपकी त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाता है। त्वचा को ठंडक पहुंचाने और उसकी कोमलता को बढ़ाने वाला एलोवेरा अगर आपकी नाइट क्रीम की भूमिका में भी आ जाए, तो बेहतरीन होगा। एलोवेरा को जितना ज्यादा हो सके, उतने ज्यादा तरीकों से अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल करें। यह हमारी त्वचा को बेदाग, मुलायम बनाने के अलावा और कई जादुई नतीजे देगा। नाइट क्रीम का इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और हमारी त्वचा पर उम्र के संकेत भी कम नजर आते हैं। इसलिए एलोवेरा से नाइट क्रीम तैयार करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करें।
सामान्य और ऑयली त्वचा के लिए
एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं। इस मिश्रण को सोने से ठीक पहले अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सुबह उठते ही त्वचा को धोएं और पाएं दमकती हुई त्वचा। आप चाहें तो इसे लगाने के आधे घंटे बाद चेहरा धोकर नाइट क्रीम भी लगा सकती हैं।
रूखी त्वचा के लिए
अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी है, तो आप एलोवेरा जेल में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें या कोल्ड प्रेस्ड वर्जिन कोकोनट ऑयल मिलाकर लगाएं। यह मिश्रण आपकी त्वचा के लिए परफेक्ट है और पूरी तरह से नैचुरल नाइट क्रीम बन सकता है।
Comments
Post a Comment