Skip to main content

दशमेश पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती लिली सेठी, बलजीत कौर, गगनप्रीत कौर, जगजीत कौर, सिमरन कौर एवं सुनयना कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक सरदार निर्मल सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में हजारों सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, स्वतंत्रता के तत्काल बाद हुए देश के विभाजन में लाखों लोगों को हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलनी पड़ी तथा करोड़ों लोगों को रातोंरात अपने घर और व्यापार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, एकता एवं अखंडता को बनाए रखें, मन लगाकर पढ़ाई करें तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। श्रीमती लिली सेठी, जगजीत कौर, बलजीत कौ...

अब कोई रोड़ा मंदिर निर्माण में नहीं होगा बर्दाश्त,नहीं थी कोई कब्र' यहां


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टियों को मंदिर के लिए दी गई 67 एकड़ जमीन में से 4-5 एकड़ पर कब्रगाह का दावा करने संबंधी में लिखे पत्र पर संत-धर्माचार्यों ने एतराज जताया है। ट्रस्टियों ने भी पत्र को शरारत पूर्ण व भावना को भड़काने वाला ठहराया।


रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि अयोध्या ने बहुत आक्रमण झेला है। अब राममंदिर के घंटा-घड़ियाल की आवाज से यहां मुगलों की ओर से किए गए पाप का नाश होगा। ट्रस्टी व निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि मुगलों ने जबरन मंदिर तोड़कर मस्जिदों का निर्माण किया, यहां कहीं कब्र नहीं देखी गई। 

ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सबको सावधान रहने की जरूरत है। मुस्लिमों द्वारा पत्र भेजे जाने पर अयोध्या के संत समाज में नाराजगी है। संत समाज का कहना है कि अयोध्या का कण-कण पवित्र है। मुसलमान अंधविश्वास पैदा करने का षड़यंत्र कर रहे हैं। दूसरी तरफ पत्र भेजने वाले मोहम्मद आजम का कहना है कि राममंदिर और बाबरी मस्जिद का पुराना मामला था। 

इस पर फैसला आया और सभी ने इसको मान लिया। 1993 में सुरक्षा की दृष्टि से जमीनों का अधिग्रहण हुआ था यह बात सदन में भी कही गई थी कि फैसला आने के बाद जिनकी जमीनें हैं उनको वापस कर दी जाएंगी। फैसला आ चुका है और अब उस जमीन पर मंदिर बनना है। हम नहीं चाहते हैं कि सनातन धर्म के हिंदू भाई श्रीरामचंद्र जी का मंदिर ऐसे स्थान पर बनाएं जिस पर कोई विवाद हो। 

हमने पत्र लिखकर यह मांग की है कि नजूल विभाग में जितने भी कब्रिस्तान दर्ज हैं, उन सभी को रिलीज कर दिया जाए। अधिग्रहण में शामिल मंदिरों को रिलीज करने की बात कही गई है। उसी तर्ज पर कब्रिस्तान भी रिलीज कर हम लोगों को हैंडओवर कर दिया जाए। यह आग्रह हमने ट्रस्ट के लोगों से किया है। श्री राम का भव्य मंदिर बनने का समय आया है। अब ऐसा कोई काम न करें जिससे कि कोई उसमें दाग लगे, यह आग्रह है।

बाबरी मस्जिद के वकील के जरिए भेजा है पत्र: हाजी महबूब


बाबरी मामले के पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि मेरे वकील शमशाद के माध्यम से एक पत्र श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया गया है। कहा कि मंदिर की 67 एकड़ जमीन में से 4-5 एकड़ पर कब्रगाह है। 1949 से 1992 तक उस जगह का दूसरे तरह से इस्तेमाल हो रहा था। ट्रस्टी विचार करें कि क्या मंदिर का निर्माण कब्रगाह पर हो सकता है। हाजी ने बताया कि आज की तारीख में भले ही वहां कब्र न दिखाई दे, लेकिन वह कब्रगाह है।



अयोध्या अब विकास की ओर, विवाद नहीं चाहिए : इकबाल


मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने साफ कहा है कि मुस्लिम समाज द्वारा जो पत्र ट्रस्टियों को लिखा गया है उससे उन्हें कोई मतलब नहीं है, जिसने लिखा वह जाने। मैं बस इतनी बात कहूंगा कि अब अयोध्या विकास की ओर है। अब और विवाद नहीं होना चाहिए। हमारी मांग है कि अयोध्या नगरी में मुस्लिम समाज की जो विरासत धरोहर है उसे भी सहेजा जाए। मस्जिदों, मजारों, कब्रगाह का सौंदर्यीकरण कराया जाए।
 

अड़ंगा लगाने का षड़यंत्र कर रहा मुस्लिम समाज: सत्येंद्र दास


रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कड़े शब्दों में इसका विरोध करते हुए कहा कि पूरे अधिग्रहित क्षेत्र में न कहीं कोई कब्रिस्तान है न ही मुस्लिम समाज का वहां पर कोई कब्जा था। लोअर कोर्ट में इसकी बहस भी हो चुकी है। सनातन धर्म की मान्यता है कि जहां पर पूजा-अर्चना होती है घंटा घड़ियाल बजते हैं। शंखनाद होता है, वह स्थल पवित्र होता है। इंच-इंच जमीन भगवान राम की है। मुस्लिम समाज इसमें अड़ंगा लगाने का षड़यंत्र कर रहा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि हमने उस भूमि पर कभी कोई कब्र नहीं देखी। हमारे बुजुर्ग भी बताते रहे कि मुगलों ने जबरन मंदिर तोड़कर मस्जिदों का निर्माण किया, हमेशा मंदिर ही रहा है। 1934 से मुसलमान कभी अधिग्रहीत क्षेत्र में गए ही नहीं। कब्रिस्तान होने की बात झूठी एवं निराधार है। राममंदिर निर्माण में रोड़ा डालने का प्रयास है, अयोध्या की रज-रज पवित्र है, मुस्लिम समाज हमारी भावनाएं भड़काने का प्रयास कर रहा है।

अंधविश्वास पैदा करने का षड़यंत्र कर रहे मुस्लिम : कन्हैया दास






संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास रामायणी ने कहा कि वहां कोई कब्र नहीं थी। काल्पनिक कब्र बनाकर अयोध्या की भूमि को अपवित्र करने का प्रयास कुंठित लोगों द्वारा किया जा रहा है। रामलला की भूमि पवित्र है। मुसलमानों ने नया शिगूफा छोड़ा है। अंधविश्वास पैदा करने का षड़यंत्र किया जा रहा है। अयोध्या की सारी भूमि पवित्र है राममंदिर बनने पर स्वत: और पवित्र हो जाएगी। राममंदिर निर्माण में अब कोई रोड़ा बर्दाश्त नहीं होगा।

सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना कर रहा मुस्लिम समाज: विहिप


विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्ण भूमि रामलला की मान ली है, जब इसको स्वीकार कर लिया है और फैसला भी दे दिया है। तब कब्रिस्तान की बात करना भ्रम की स्थिति पैदा करना है साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट की मुस्लिम समाज अवमानना कर रहा है। कभी मलबे की मांग, कभी कब्रिस्तान की बात कहकर मुस्लिम समाज हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रहा है। यह सिर्फ दिव्य-भव्य राममंदिर निर्माण की राह में रोड़ा अटकाने का प्रयास है।



 

 

 


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।