लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
लखनऊ ,19वां विशाल बड़ा मंगल वार्षिक उत्सव मिश्रा बिजनेस सेंटर राजाजीपुरम में संपन्न हुआ यह धार्मिक आयोजन मुख्य रूप से मनीष मिश्रा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं उनकी पत्नी श्रीमती रजनी मिश्रा जो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पश्चिम मंडल 3 की अध्यक्षl है साथी सदैव की भांति प्रमुख सहयोगी के रूप में क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी सुनील द्विवेदी जी भी रहे मिश्रा परिवार का धार्मिक आस्था में सदैव विश्वास रहा है और वह समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करते रहते हैं कार्यक्रम में जिले के अधिकतर वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी आमंत्रित थे लेकिन अत्यधिक व्यवस्था के बाद भी अनेक लोग आज के इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रूप से आदरणीय सुरेश चंद तिवारी जी पूर्व विधायक लखनऊ कैंट, अमरनाथमिश्रा जी वरिष्ठ व्यापारी नेता, पूर्व म हापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी, सांसद प्रतिनिधि आदरणीय राघवेंद्र शुक्ला जी, वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी श्रीवास्तव जी, वरुण भाजपा नेता विकास बाबा जी, आलोक सिंह आईटी सेल बीजेपी, भाजपा नेता आदरणीय संतोष श्रीवास्तव जी, आदरणीय सुधाकर त्रिपाठी जी,क्षेत्रीय पार्षदगण...