लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
विधानसभा एवं अन्य आस पास क्षेत्रों के सम्मानित निवासी एक बार फिर अवगत हों कि इमरजेंसी मेडिकल परिस्थितियों हेतु पूर्णतय: निशुल्क एंबुलेंस सेवा लगातार संचालित हो रही है और क्षेत्रवासियों को सेवायें दी रही है........ हर जरूरतमंद चाहे वो किसी भी धर्म समाज का हो, चाहे अमीर हो या गरीब हो, चाहे किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हो, चाहे किसी को वोट किया हो, वो निस्संकोच जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 63890 12000 पर संपर्क करके इसकी सेवा ले सकता है..... हमें आपकी मदद करके वाकई खुशी होगी क्योंकि हम ये जानते हैं कि इंसानियत की सेवा करना ही सच्चा धर्म है, सच्चा मज़हब है!