Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

गुरुद्वारा आलमबाग में श्रद्धापूर्वक मनाया गया साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी पर्व



गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग में आज पंचम पातशाह साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का पावन शहीदी पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर गुरु चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दरबार साहिब से पधारे प्रसिद्ध रागी जत्थे के भाई मेहताब सिंह जी ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। वहीं भाई जस्करन सिंह जी ने साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहादत पर आधारित प्रेरणादायक कथा प्रस्तुत कर संगत को गुरु इतिहास से अवगत कराया।



कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी जी द्वारा मोहम्मद जाहिद अख्तर द्वारा लिखित पुस्तक "युग पुरुष योगी : एक विश्वास" का विमोचन किया गया। इस अवसर पर श्री अवस्थी जी ने अपनी माता जी की स्मृति में एक पौधे का वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

समारोह में उप महापौर श्रीमती चरणजीत गांधी, सरदार निर्मल सिंह, सरदार रतपाल सिंह गोल्डी, सरदार त्रिलोक सिंह, सरदार राजेन्द्र सिंह राजू, सरदार हरजीत सिंह सरला, सरदार परमजीत सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार इकबाल सिंह, सरदार परविन्दर सिंह, श्री चावला जी, खाला चौक से सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा, सरदार जसबीर सिंह विरक, श्री राजी गांधी तथा सरदार हरविन्दर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं संगतजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन गुरु का अटूट लंगर वितरित कर किया गया।

Comments