Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण


आवास आयुक्त ने आज लखनऊ स्थित वृंदावन योजना एवं अवध विहार योजना का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवध विहार योजना में स्थित अवध शिल्पग्राम परिसर के फूड कोर्ट, एम्फीथियेटर, प्रदर्शनी हॉल, ग्रीन बेल्ट, पार्क हेतु चिन्हित स्थलों, निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर तथा दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आवास आयुक्त ने निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर के कार्यों में तेजी लाने तथा दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को टेंडर के माध्यम से शीघ्र संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं में स्थित वाणिज्यिक भूखंडों का रेरा पंजीकरण जल्द सुनिश्चित करने तथा विकास एवं निर्माण संबंधी लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।



आवास आयुक्त ने दोनों योजनाओं में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं रखरखाव व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं में उपलब्ध सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाकर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य वास्तुविद नियोजक, अधीक्षण अभियंता, वृंदावन एवं अवध विहार वृत्त तथा उप आवास आयुक्त (लखनऊ) उपस्थित रहे।

Comments