होटल ऑर्नेट, लखनऊ में आयोजित "प्रवास 5 कर्टेन रेज़र" कार्यक्रम ने ट्रॉन्सपोर्ट एवं टूरिज्म उद्योग को एक मंच पर लाने का सफल प्रयास किया। ABCOF एवं BOCI उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों एवं व्यवसायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी उत्तर प्रदेश सरकार। उन्होनें कहा कि परिवहन उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा सरकार उद्योग के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। BOCI प्रेसिडेंट श्री प्रसन्न पटवर्धन ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जबकि राकेश कालरा, अनिल दीक्षित, गुरमीत सिंह तनेजा, माणिक चावला एवं नरेश ग्रोवर ने उद्योग के समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण "येलो प्लेट ऐप" का लॉन्च रहा, जिसे श्री किरण देसाई ने प्रस्तुत किया। यह ऐप उत्तर प्रदेश के बस एवं कार ऑपरेटर्स के लिए अपनी तरह की पहली तकनीकी पहल बताई जा रही है। इस अवसर पर धर्मराज डी०आर०, हर्ष कोटक, सिद्धीक गांधी, राजेश प्रशार, श्रीनिधि के० पाल, महेन्द्र लुले, जगदेव सिंह, गुरशरण सिंह, संदीप धूपर, अशोक चौधरी एवं श्री संदीप सहित बड़ी संख्या में उद्योग से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।


Comments
Post a Comment