Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

गुरुद्वारा सदर में श्री गुरुनानक सत्संग सभा की हुई प्रेस वार्ता




लखनऊ,श्री गुरुनानक सत्संग सभा गुरुद्वारा सदर की प्रेस वार्ता  में  हुई। इस प्रेस वार्ता का विशेष रूप से सिंह साहब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी के विशेष लखनऊ आगमन के संदर्भ में हुई। इस श्रृंखला में अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी के विशेष दौरे से लेकर गुरुद्वारा सदर के अलावा गुरु हर राय डायग्नोस्टिक सेंटर के द्वितीय चरण के उदघाटन हेतु बुलाया गया है। उल्लेखनिय है कि गुरु हर राय डायग्नोस्टिक सेंटर में आधुनिक पैथोलॉजी अप्रैल के महीने से निरंतर चल रही है जिसमे की न्यूनतम सरकारी मूल्यों पर जांच की जाति हैं। द्वितीय चरण में आधुनिक एक्स रे मशीन एवं ईसीजी मशीन लगाई जा रही है। सरदार मनमीत सिंह ने सुखमनी सेवा सोसायटी का ध्यान दिलाया कि भविष्य में गुरुद्वारा सदर में अल्ट्रा साउंड की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। एक्स रे मशीन जिस्का कि कल उद्घाटन होना है यह न्यूनतम विकिरण वली मशीन है। इस गुरुद्वारा में एंबुलेंस की सुविधा भी निः शुल्क चल रही है। जो कोई मरीज आने में असमर्थ है उसके घर से लाना और जांच करा कर उसके घर तक छोड़ने का निःशुल्क सेवा है । सरदार तेजपाल सिंह रोमी जी  महामन्त्री ने अवगत कराया कि सिंह साहब जानी हरप्रीत सिंह जी की फ्लाइट दोपहर 2.20 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी सायं 3:30 से 5 बजे तक जानी हरप्रीत सिंह जी लखनऊ एवं निकट वर्ती छेत्रो के गुरुद्वारे के विशेष अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे, रात्रि 8 से 9 बजे तक विशेष दीवान के अंतरगत कथा और गुरुमत विचार संगत के सामने प्रस्तुत करेंगे। दीवान के उपरांत गुरु का लंगर बरताया जाएगा।

Comments