Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

विश्रुत मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हुआ दो पुस्तकों का लोकार्पण




राजधानी लखनऊ के बौद्ध संस्थान में विश्रुत मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दो कृतियों का लोकार्पण हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अनीता भटनागर जैन एवं सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ जगदीश गांधी शामिल हुए। इसके अलावा कई लेखक और साहित्यकार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इन दोनो पुस्तकों के नाम है स्मृतियां और उपासना है जिन्हे

लेखिका रीता जैन द्वारा लिखा गया है। दोनो कृतियों में रीता जैन अपने जीवन के खट्टे मीठे अनुभवों को संजोया है। इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार जैन संस्थापक विश्रुत मेमोरियल ट्रस्ट ने बताया हमारे ट्रस्ट के जरिए हम उन गरीब बच्चियों की पढ़ने में पुरी मदद करते है।

 जिन्हे पढ़ने के लिए पर्याप्त साधन नहीं मिल पाते। हम अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बच्चों का मानसिक विकास में भी मदद करते हैं ताकि वह समाज में एक उपयुक्त स्थान प्राप्त कर सके ।इस कार्यक्रम में साधना जग्गी डॉ० महेश चंद्र द्विवेदी, श्रीमती अलका प्रमोद, दयानंद पांडे आदि कई सम्मानित गण उपस्थित रहे।

Comments