Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

राजधानी लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने भरी हुँकार


लखनऊ- पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (जे.एफ.आर.ओ.पी.एस) की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वाधान में रेलवे स्टेडियम चारबाग, लखनऊ में आयोजित प्रान्तीय हुंकार रैली में आज केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारी जिनमें रेलवे, पोस्टल, प्रतिरक्षा, आयकर, शिक्षक तथा राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस रैली को पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (जे.एफ.आर.ओ.पी.एस) के राष्ट्रीय संयोजक व ऑल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष, कामरेड हरिकिशोर तिवारी, प्रान्तीय संयोजक, कामरेड आर.के.पाण्डेय, कन्फिडरेशन के राष्ट्रीय सचिव कामरेड एस.बी. यादव, परिषद के महासचिव कामरेड शिवबरन सिंह यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कामरेड सुशील पाण्डेय, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष कामरेड योगेश त्यागी, आयकर कर्मचारी नेता कामरेड बृजेश यादव समेत तीन विधायकों व कर्मचारी संघों के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सम्बोधित किया गया।




रैली को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए एन.जे.सी.ए. के राष्ट्रीय संयोजक कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि विगत् 21 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में सम्पन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से निधारित किये गये कार्यक्रम के अनुपालन में प्रतिमाह पुरानी पेंषन योजना बहाली की मांग को लेकर निरन्तर जनसम्पर्क, मशाल जुलूस, पेंशन-रथ यात्रा आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा विभिन्न आन्दोलनों के क्रम में केन्द्र सरकार द्वारा नई पेंशन स्कीम की समीक्षा हेतु चार सदस्यीय कमेटी की घोषणा माननीय वित्त मंत्री द्वारा 23 मार्च, 2023 को की गई व इसकी एक बैठक भी गत् 09 जून, 2023 को आयोजित हुई, जिसमें जेसीएम स्टाफ साइड की ओर से उन्होंनें पुरानी पेंशन स्कीम बहाली से कम किसी शर्त पर चर्चा करने से इन्कार कर दिया है। कामरेड मिश्रा ने उपस्थित लाखों कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि यह प्रचण्ड हुंकार रैली सरकार के लिए एक चेतावनी है व उसे आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भी इसे एक राजनैतिक मुद्दे के रूप में देखना चाहिए। कामरेड मिश्र ने स्पष्ट रूप से यह चेतावनी दी की यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा अतिशीघ्र नहीं करती है तो देशभर के लाखों-लाख कर्मचारी आम चुनावों में उस पार्टी को वोट देने पर विचार करेंगें, जो पुरानी पेंशन बहाली की बात करेगा।



रैली की अध्यक्षता करते हुए कामरेड हरि किशोर तिवारी ने कहा कि पूर्व में उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी, देश के वर्तमान रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद माननीय राजनाथ सिंह जी समेत 56 सांसदों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा जा चुका है। अतः इस सम्बन्ध में यदि समय रहते केन्द्र सरकार निर्णय नहीं लेती है तो सरकारी कर्मचारियों के समक्ष हड़ताल के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं दिखाई देता है। उन्होंनें बताया कि उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में पेंशन-रथ यात्रा के दौरान राज्य कर्मचारियों, केन्द्रीय कर्मचारियों, शिक्षकों, निगम व निकाय कर्मचारियों से प्राप्त अपार जन-समर्थन से यह स्पष्ट है कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली से नीचे किसी समझौते को राजी नहीं है। कामरेड तिवारी ने कहा कि 18 से 19 वर्षों की सेवा कर नई पेंशन स्कीम के अन्तर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रतिमाह एक से 2 हजार के मध्य मासिक पेंशन राशि प्राप्त हो रही है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी व उसका परिवार की जीविका चलाना असम्भव है।प्रान्तीय रैली के प्रदेश संयोजक कामरेड आर.के.पाण्डेय ने उपस्थित लाखों कर्मचारियों को उनकी एकता के लिए बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सदैव देश को नेतृत्व प्रदान करता रहा है व सरकारी कर्मचारियों की हर प्रमुख मांग को यहीं से प्राप्त जन-समर्थन के आधार पर मनवाने में सफलता मिली है व आज की रैली सरकार के लिए एक आइना है।

इस अवसर पर कन्फेडेरशन के राष्ट्रीय सचिव कामरेड एस.बी. यादव ने कहा कि आज पुरानी पेंशन को लेकर विभिन्न राज्यों में हुए आन्दोलनों के परिणामस्वरूप छः राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है और यदि केन्द्र सरकार समय रहते इस सम्बन्ध में हमारी मांग को स्वीकार नहीं करती है, तो उसे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से हाथ भी धोना पड़ सकता है। शिक्षक नेता कामरेड सुशील पाण्डेय ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है, इसे हर हाल में हासिल करेंगें। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ नेता कामरेड योगेश त्यागी ने कहा कि पूर्व में लगभग 2 करोड़ नागरिकों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को पुरानी पेंशन बहाली हेतु पिटीशिन भेजी जा चुकी है। कामरेड शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि यदि सरकार अब भी हमारी बात नहीं मानती है तो हम शीघ्र ही संसद घेराव के निर्णय को बाध्य होंगें। आयकर कर्मचारी नेता कामरेड बृजेश यादव ने कहा कि सरकारी कर्मचारी अब किसी छलावे में नहीं आने वाला है। नरमू के अध्यक्ष कामरेड बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि रेल कर्मचारी आवश्यकता पड़ने पर पूरे देश में रेलों का चक्का जाम कर देगा। वरिष्ठ रेल नेत्री श्रीमती प्रवीना सिंह ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के युवा व महिला पुरानी पेंशन बहाली के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है व आवश्यकता पड़ी तो दुर्गा का रूप भी धारण करने में पीछे नहीं हटेगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला मंत्री श्रीमती अमिता त्रिपाठी ने महिलाओं का आहवान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम पुरानी पेंशन आन्दोलन में सरकार से दो-दो हाथ कर ही लें। इस अवसर पर युवा नेता कामरेड रंजन सिंह, शूभ्रांशु तिवारी व नेत्री श्रीमती प्रीति सिंह ने भी युवाओं की ओर से रैली में जोश भरने का काम किया। इस दौरान एस.बी. सिंह, संतोष तिवारी, डा. प्रदीप  सिंह, सुभाष पाण्डेय, हेमंत श्रीवास्तव, राधारमण मिश्रा, योगेश मिश्रा, विवेक यादव, रामा यादव, सर्वेश शर्मा, संजय सिंह, राजेश पाल, अमरजीत मिश्रा, नितिन सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, संजय यादव,डीएस दीक्षित, शशि कांत श्रीवास्तव, आलोक यादव, प्रेम कुमार सिंह, अरूण सिंह, जेपी तिवारी, वीरेन्द्र यादव,सरनाम सिंह, एसबी सिंह, रामसुमेर, संजीव गुप्ता, हरिओम चौधरी,तापस मिश्रा, सुनील भड़ाना, आलोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राम सुरेश सिंह, इं. एन.डी. द्विवेदी, विवेक कुमार, उमाशंकर सिंह, डाक्टर नरेश, नरेश कौशिक, इं. जीएन सिंह और प्रेम कुमार मिश्रा ने सम्बोधित किया। प्रान्तीय हुंकार रैली में उमड़े अपार जन समूह से राजधानी लखनऊ में आम नागरिकों में भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए उत्सुकता दिखाई पड़ी।

 

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।