Skip to main content

लखनऊ में "इस्पात-मिडटर्म" शिखर सम्मेलन शुरू: बांझपन से आधुनिक मातृत्व तक पर फोकस

  लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी यानी लॉग्स और इनफर्टिलिटी रिसर्च फाउंडेशन यानी आईआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन *"इस्पात-मिडटर्म"* का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य विषय रखा गया है - *"फ्रॉम इनफर्टिलिटी टू फैंटम केयर: रीडिफाइनिंग मॉडर्न मदरहुड"*। यानी बांझपन से लेकर आधुनिक मातृत्व तक की यात्रा को नई दिशा देना। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन *डॉ. श्रीमती राजुल त्यागी* के नेतृत्व में किया गया है। डॉ. राजुल त्यागी जावित्री हॉस्पिटल की डायरेक्टर हैं और इनफर्टिलिटी एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख भी हैं। इसके साथ सम्मेलन में इसके साथ सम्मेलन में डॉक्टर मिलिंद शाह प्रेसिडेंट इस्पात, डॉ प्रताप कुमार स्पीकर , डॉ माधुरी पटेल फॉक्सी प्रेसिडेंट, डॉ मंजीत मेहता वाइस प्रेसिडेंट इस्पात देशभर से 750 से अधिक प्रख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ और इनफर्टिलिटी के महाविशेषज्ञ शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। दो द...

मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज ने किया फेयरवेल कम कारपेडियम का आयोजन

 



लखनऊ मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज  में शनिवार को अपने वार्षिक उत्सव-कार्पेडियम और फेयरवेल पार्टी  का आयोजन कियागया। तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह के दौरान विभिन्न खेलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। जिसमे थ्रो बॉल,  रस्साकशी, फेस-पेंटिंग, रंगोली और आर्म रेसलिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सांस्कृतिक उत्सव के अंतिम और समापन अवसर पर, छात्रों ने नृत्य और गायन प्रतियोगिता में भाग लिया। 

सांस्कृतिक वर्ग में सामूहिक व एकल वर्ग में छात्रों ने पाश्चात्य व पारम्परिक नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी। इस वर्ष उत्सव का थीम 'एक महिला का जीवन' है, जो महिलाओं के बहुआयामी पहलुओं को समर्पित है। छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड के गानों पर जमकर ठुमके लगाए.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'रैंप वॉक' था जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। आफरीन पाशा. ने मिस मॉडर्न का खिताब अपने नाम कराया जबकि, श्रेया राय ने  गायन प्रतियोगिता जीती, आकांक्षा . एकल नृत्य प्रतियोगिता के लिए विजेता घोषित किया।



इस कार्यक्रम को बॉलीवुड कोरियोग्राफर वैष्णवी भाटिया, फिटनेस ट्रेनर, मिन्नी दीक्षित और लोकप्रिय थिएटर कलाकार अभिषेक सिंह, मुदिता बनर्जी, पूजा सिंह, अनुपमा वर्मा और पूजा मेहरोत्रा ने जज किया।

समारोह के अंत में कॉलेज के डीन डॉ. विवेक गुप्ता ने भावुक होते हुए अपने सभी स्टूडेंट्स से कहा कि किसी भी संस्थान को बेहतर बनाने में सबसे ज्यादा योगदान उनके छात्रों का ही होता है और मॉडर्न के बच्चो ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशो में भी अपना परचम लहराया है, उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए छात्रों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज 2007 से महिलाओं को विभिन्न विषयों, अर्थात् प्रबंधन, पत्रकारिता, वाणिज्य और कंप्यूटर विज्ञान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस कार्यक्रम में प्रशासक कर्नल एस.एम. भगत, निदेशक श्री राजीव तुली, निदेशक वित्त श्री सुनील तुली भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मीमांसा कौर , स्तुति दिक्षित, यशश्वी, कृतिका अग्रवाल, और सभी छात्रों ने भाग लिया।

Comments