Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

भारत की सबसे बड़ी रिटेल एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस ने अपने लोन बुक को दोगुना करने की बनाई योजना




लखनऊ, 9 जनवरी, 2023 – भारत की सबसे बड़ी रिटेल एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (श्रीराम फाइनेंस) ने आज ऐलान किया कि कंपनी ने एमएसएमई लोन पर विशेष फोकस के साथ अगले तीन साल में उत्तर प्रदेश में अपने लोन बुक को दोगुना करने की योजना बनाई है. सितंबर 2022 तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 10,770 करोड़ रुपये था और श्रीराम फाइनेंस ने यूपी में अगले तीन साल में इसे बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपये करने की योजना बनाई है. 

ग्रोथ की रणनीति के तहत एमएसएमई लोन बुक की वृद्धि पर ध्यान दिया जाएगा क्योंकि यूपी में उद्यम स्कीम के तहत पंजीकृत एमएसएमई की तादाद सबसे ज्यादा है और राज्य में एमएसएमई को फाइनेंस उपलब्ध कराने का मौका बहुत अधिक है. कंपनी को उत्तर प्रदेश में अक्टूबर-दिसंबर 2022 के बीच 80 हजार दोपहिया वाहनों के लिए फाइनेंस उपलब्ध कराने में बहुत अधिक सफलता मिली और उसके अधिकतर ग्राहक स्वरोजगार करते हैं. 2022 में किसी भी अन्य राज्य के मुकाबले उत्तर प्रदेश दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा बाजार रहा और श्रीराम फाइनेंस का राज्य में लीडरशिप पोजिशन है. 

आर्थिक गतिविधियों में रिकवरी, ग्रामीण मार्केट में रिवाइवल और माइक्रो एवं स्मॉल बिजनेस एक्टिविटी में तेजी के बदौलत कंपनी ने ये वृद्धि हासिल की है. इससे दोपहिया वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों (एमएसएमई) के लिए फाइनेंस की मांग बढ़ी है. श्रीराम फाइनेंस उत्तर प्रदेश में अपनी 150 शाखाओं और पांच हजार से अधिक कर्मचारियों के जरिए अपने 6,60,000 से अधिक ग्राहकों की विभिन्न तरह की वित्तीय जरूरतों को पूरा करता है. 


उत्तर प्रदेश में कंपनी का सबसे बड़ा फिक्स्ड डिपोजिट फ्रेंचाइज है जिसका आकार 2,400 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं, जमाकर्ताओं की तादाद 38,000 है. कंपनी अपनी ग्रोथ से जुड़ी रणनीति के तहत खुद का रोजगार करने वाले लोगों और एमएसएमई पर ध्यान देगी.  
कॉमर्शियल वाहनों के लिए लोन देने वाली सबसे बड़ी कंपनी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी और दोपहिया वाहनों के लिए लोन देने वाली सबसे बड़ी कंपनी और एमएसएमई कंपनियों को फाइनेंस उपलब्ध कराने वाली श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस के विलय से हाल में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (Shriram Finance) का गठन हुआ. श्रीराम फाइनेंस विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कंपनी है जिसके पास 37,500 करोड़ रुपये का मजबूत नेटवर्थ और 1,71,000 करोड़ रुपये का एसेट अंडर मैनेजमेंट है. सितंबर 2022 तक के आंकड़े के अनुसार, कंपनी भारत में 67 लाख ग्राहकों को सर्विसेज उपलब्ध कराती है. 
यूपी के लिए ग्रोथ स्ट्रेटेजी: कंपनी ने एमएसएमई को कर्ज देने पर फोकस और एमएसएमई को अधिक लक्षित तरीके से लोन उपलब्ध कराने के लिए क्लस्टर आधारित फंडिंग अप्रोच के साथ अगले तीन साल में अपने एयूएम को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है. यूपी में उद्यम के तहत रजिस्टर्ड एमएसएमई की संख्या सबसे ज्यादा है और राज्य में एमएसएमई को लोन उपलब्ध कराए जाने का मौका बहुत अधिक है. कंपनी की यूपी में गोल्ड लोन शुरू करने की योजना है. अपना रोजगार करने वालों और खासकर ऐसे लोगों पर फोकस किया जाएगा जिनके पास औपचारिक आय प्रमाणपत्र नहीं है जिन्हें अपने कारोबार के विस्तार के लिए पूंजी की जरूरत होती है. कंपनी यूपी के हर छोटे मार्केट में खास लक्ष्य के साथ अप्रोच करेगी. इसके तहत चमड़ा और जूते से जुड़े कारोबार के लिए आगरा के एमएसएमई, लकड़ी की नक्काशी के लिए शाहपुर, तालों के लिए अलीगढ़ और कांसे से जुड़ी बिजनेस के लिए मुरादाबाद के छोटे एवं मझोले उद्योगों पर ध्यान दिया जाएगा. अनुकूल नीतियों और सहयोगी सरकार होने की वजह से महामारी के बाद यूपी में सबसे बड़ी संख्या में कंपनियां आई हैं. ऐसे में राज्य में बड़ी कंपनियों को सपोर्ट करने वाली एमएसएमई की तादाद भी बढ़ी है और इसके साथ-ही-साथ फाइनेंस की जरूरत भी बढ़ी है. 
श्रीराम फाइनेंस के एमडी और सीईओ वाईएस चक्रवर्ती ने कहा, “एक तिमाही में 80,000 दोपहिया वाहनों के लिए फाइनेंस उपलब्ध कराना एक अहम मील का पत्थर है. श्रीराम फाइनेंस आम आदमी को कर्ज देने वाला लेंडर है और दो राज्यों में अपना रोजगार करने वालों और एमएसएमई सेग्मेंट पर फोकस करना हमारी रणनीति है. कंपनी की तादाद में इजाफा और इसके एक औद्योगिक हब के रूप में परिवर्तित होने की वजह से यूपी में बहुत अधिक संभावनाएं मौजूद हैं. बिजनेस के अनुकूल सरकार और कानून-व्यवस्था में सुधार की वजह से कई नए छोटे उद्योग खुल रहे हैं. हमें इस सेग्मेंट और उनकी क्रेडिट से जुड़ी जरूरतों को लेकर विशेषज्ञता हासिल है.” 
श्रीराम फाइनेंस के संयुक्त एमडी जीएम जीलानी ने कहा, “श्रीराम ट्रांसपोर्ट और श्रीराम सिटी ने मिलकर श्रीराम फाइनेंस का गठन किया है और हम अपना मजबूत पक्ष एकसाथ लेकर आए हैं और अगले एक साल में एक-दूसरे में मौजूद क्षमताओं का इस्तेमाल करने की ओर देखेंगे. यूपी श्रीराम फाइनेंस के लिए सबसे अहम राज्यों में से एक है और यह कंपनी की ग्रोथ का वाहक बना रहेगा. टू-व्हीलर्स और कॉमर्शियल वाहनों के लिए कर्ज देने के मामले में हम मार्केट लीडर हैं और अब एमएसएमई लेंडिंग बिजनेस में ग्रोथ पर हमारा फोकस है जिससे कुल-मिलाकर यूपी की ग्रोथ होगी.”

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...