Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज द्वारा आयोजित कोलोसियम इंटर स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का उद्घाटन




लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज द्वारा तीन दिवसीय कोलोसियम इंटर  स्कूल  स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का उद्घाटन डॉक्टर सरवन सिंह बघेल विशेष कार्याधिकारी माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के ग्राउंड में किया गया l इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान में फतेहपुर के विधायक जय कुमार सिंह, खेल निदेशालय के सहायक निदेशक भरतराम , लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेस के संस्थापक महाप्रबंधक डॉ एस पी सिंह ,पूर्व एमएलसी कांति सिंह, एलपीएस - एमडी सुशील कुमार ,सीनियर डायरेक्टर आशा सिंह, डायरेक्टर नेहा सिंह ,डायरेक्टर हर्षित सिंह ,डिप्टी डायरेक्टर मीना टांगड़ी, गुड़म्बा थाने के पुलिस अधिकारी राजदीप चौधरी  एवं हर्षित मान,  शिक्षक एवं 39 स्कूलों के प्रतिभागी मौजूद रहे l




800 मीटर गर्ल्स अंडर-19 दौड़ में सीतापुर विद्याज्ञान स्कूल  की छात्रा गरिमा मौर्या प्रथम, शॉट पुट थ्रो में डी पी एस गाज़ियाबाद की रिशिका यादव प्रथम एवं 800 मीटर बॉयज अंडर-19 दौड़ में विद्या ज्ञान स्कूल के विनोद मौर्या प्रथम स्थान पर रहे | सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया | 

[

Comments