Skip to main content

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस: Remedy Cancer Care ने गरीब मरीजों के इलाज में सरकारी सहायता का किया जिक्र

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस पर इस साल की थीम "आशा की जीत" है। इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोमती नगर स्थित रेमेडी मेडिसिटी के तत्वावधान में संचालित रेमेडी कैंसर केयर, "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" के अवसर पर 27 जुलाई 2026 को एक विशेष समारोह "आशा की जीत" का आयोजन किया गया। रेमेडी कैंसर केयर की सर्वश्रेष्ठ कंसलटेंट की टीम के द्वारा अब तक लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चूका है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा व लखनऊ की महापौर (मेयर) सुषमा खर्कवाल के द्वारा की गयी। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" का आयोजन करने के लिए रेमेडी कैंसर केयर की पूरी टीम का धन्यवाद व साथ ही इससे जुड़े ख्याति प्राप्त डॉक्टरों का भी लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उनके द्वारा इस गंभ...

महिन्द्रा ने नया बोलेरो मैक्स पिक-अप पेश किया, यह नया ब्रांड पिक-अप सेगमेंट में नए मानक काय

 

   


                                                                  लखनऊ,  महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एम एंड एम), जो लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी)- 2 से 3.5 टन श्रेणी में अग्रणी हैं, ने नए भारत की ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स ज़रूरतों को पूरा करने वाले अत्याधुनिक पिकअप का नया ब्रांड - बोलेरो मैक्स पिक-अप लॉन्च किया। कंपनी ने बोलेरो मैक्स पिक-अप सिटी 3000 के लॉन्च के साथ ब्रांड का अनावरण किया। इसकी शुरुआती कीमत 7.68 लाख (एक्स-शोरूम) है और यह ₹25,000 के डाउनपेमेंट एवं आकर्षक फाइनेंस स्कीम्स के साथ उपलब्ध है।                                                                                                                                    परिवहन की बदलती जरूरतों को देखते हुए, महिंद्रा आधुनिक समय के व्यवसायों की गतिशील जरूरतों को पूरा करने के लिए पिकअप सेगमेंट में एक नया ब्रांड पेश कर रहे हैं। बोलेरो मैक्स पिक-अप महिंद्रा का एक अग्रणी नया ब्रांड है, जिसे पिकअप सेगमेंट में नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तैयार और डिज़ाइन किया गया है। यह नवीनतम पिकअप ब्रांड उन्नत कनेक्टेड तकनीक – iMaXX टेलीमैटिक्स समाधान का दावा करता है जो प्रभावी वाहन प्रबंधन और व्यावसायिक उत्पादकता को बढ़ाने में सक्षम बना सकती है। श्रेणी में बेजोड़ आराम और सुरक्षा विशेषताएं ड्राइवर को लंबे मार्गों पर सुविधा प्रदान करने वाली हैं। प्रीमियम डिजाइन फीचर्स जैसे नई फ्रंट ग्रिल, नए हेडलैंप और डिजिटल क्लस्टर के साथ प्रीमियम नया डैशबोर्ड व्यवसाय मालिकों के स्वामित्व का गौरव बढ़ाएगा।                                                                    पिछले22 वर्षों से पिकअप सेगमेंट में अग्रणी होने के नाते, महिंद्रा ने लगातार अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समझने पर ध्यान दियेहैं और इन्होंने प्रदर्शन, विश्वसनीयता, कम रखरखाव लागत और उच्च पे-लोड क्षमता जैसे प्रासंगिकमापदंडों पर इंडस्ट्री में लगातार मानक कायम किए हैं ताकि ग्राहक सफलतापूर्वक अपनाव्यवसाय चलाते हुए अधिक से अधिक लाभ कमा सके। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिविजन के प्रेसिडेंट, वीजय नाकरा ने कहा, “महिंद्रा में,हमग्राहकों की जिंदगी को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने और उन्हें अधिक कमाई व समृद्धि हासिल करने में सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास करते हैं।  नई बोलेरोमैक्स पिक-अप एक फ्यूचरिस्टिक ब्रांड है जिसमें कई श्रेणी-प्रथम विशेषताएँ मौजूद हैं, जैसे कि एडवांस्ड आई-मैक्सटेक्नोलॉजी, टर्न सेफ लाइट्स, हाइटएडजस्टेबल सीट्स। यही नहीं, इसका इंजन दमदार एवं कार्यक्षमहै और पे-लोड क्षमता की दृष्टि से, यह अपनी श्रेणी मेंअग्रणी है। पिकअप सेगमेंट में इस नए बेंचमार्क ब्रांड के साथ, महिंद्रा ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को अत्यधिक मूल्य प्रदान करने के लिए अपने इरादे और क्षमता का प्रदर्शन किया है।" महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रेसिडेंट - ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट, आर. वेलुसामीने कहा, “हमारी नवीनतम पेशकश,नई बोलेरो मैक्स पिक-अप को पिक-अप बाजार की उच्च मांग,लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करने की दृष्टि से तैयार किया गया है। हमने इसे अमेज़ॅन वेब सर्विसेज पर होस्ट किए गए आईमैक्स कनेक्टिविटी पेशकशोंसे लैस किया है जिसमें बेजोड़ तकनीकी विशेषताएं हैं जो ग्राहकों को उनकी संपत्ति की बेहतर निगरानी और देखभाल में सहायक हैं। नई बोलेरो मैक्स पिक-अप सिटी 3000, दमदार ड्राइवट्रेन से सुसज्जित है और 1300 किलोग्राम की उच्च पेलोड क्षमता के साथ 17.2 किमी/ली.* की असाधारण मायलेज प्रदान करता है। पिकअप के बीच इस नए बेंचमार्क के साथ, महिंद्रा ने एक बार फिर पिकअप सेगमेंट में क्रांतिकारी बदलावकरने के अपने इरादे और क्षमता को प्रदर्शित किया है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

दशमेश पब्लिक स्कूल, आलमबाग का 19वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...