Skip to main content

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस: Remedy Cancer Care ने गरीब मरीजों के इलाज में सरकारी सहायता का किया जिक्र

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस पर इस साल की थीम "आशा की जीत" है। इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोमती नगर स्थित रेमेडी मेडिसिटी के तत्वावधान में संचालित रेमेडी कैंसर केयर, "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" के अवसर पर 27 जुलाई 2026 को एक विशेष समारोह "आशा की जीत" का आयोजन किया गया। रेमेडी कैंसर केयर की सर्वश्रेष्ठ कंसलटेंट की टीम के द्वारा अब तक लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चूका है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा व लखनऊ की महापौर (मेयर) सुषमा खर्कवाल के द्वारा की गयी। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" का आयोजन करने के लिए रेमेडी कैंसर केयर की पूरी टीम का धन्यवाद व साथ ही इससे जुड़े ख्याति प्राप्त डॉक्टरों का भी लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उनके द्वारा इस गंभ...

युनाइटेड इंडिया इंथ्योरेंस क० लि० क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ में 2022-23 की हुई समीक्षा बैठक

 


युनाइटेड इंडिया इंथ्योरेंस क० लि० क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के तत्वाघान में उत्तर प्रदेश स्थित सभी मंडलों की 2022-23 की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान कार्यालय चेन्नई से आए कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक श्री सत्यजीत त्रिपाठी ने की। उनके साथ महा प्रबंधक श्री वाई.के.शिमरे भी मौजूद रहे। श्री त्रिपाठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के हर प्रश्न का उत्तर तो उत्तर प्रदेश में है और मैं यहाँ आकर बहुत आनन्दित हूँ. उन्होने कहा कि साधारण बीमा उद्योग के सरकारी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी द्वितीय स्थान पर हैं। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कंपनी ने 22 प्रतिथत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। डिजिटल मार्केटिंग के द्वारा कंपनी दूर दराज क्षेत्रों तक पहुंच रही है। हमारा पूरा प्रयास है कि ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा दे पाएं। उत्तर प्रदेश के हमारे सभी कार्यालय बेहतर सेवाएं देने के लिए तत्पर हैं। खासकर मोटर वाहन दावों के लिए विशेष सेवा केन्‍्दों की स्थापना की गई है जिनके द्वारा चार घंटो के मीतर सरल दावों का निस्तारण किया गया है। सड़क हादसों में शिकार हुए परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने हेतु विशिष्ट सेवा केन्द्रों (टी.पी.हब) की स्थापना की गई है। निकट मविष्य में समी मंडलों में ऐसे सेवा केन्द्र खोले जाएंगे। उन्होने कोरोना काल की चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में मी ग्राहकों द्वारा कंपनी के प्रति पूरा विश्वास बनाए रखने के लिए विशेष आमार व्यक्त किया। महा प्रबंधक श्री शिमरे ने अपने संबोधन में कंपनी द्वारा लागू नई व्यवसाय नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाजार की चुनौतियों को देखते हुए कंपनी नए उत्पादों के साथ जनता की सेवा के लिए तैयार है। प्रदेश के प्रमुख, उप महा प्रबंधक श्री प्रणय कमार ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया और कंपनी के उत्पादों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कंपनी द्वारा लागू विभिन्‍न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद दिया गया। कार्यकम का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राकेश मेहरोत्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अमित कुमार, श्री बलराम मादू, श्री एस. पी. शर्मा, श्री राम नरायन एवं प्रबंधक गण और सभी मंडलों के प्रमुख उपस्थित रहे।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

दशमेश पब्लिक स्कूल, आलमबाग का 19वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...