लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के बीबीडी विराज टावर्स पर अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक चला। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है,उसके लिए हम सदैव समर्पित रहेंगे। जेष्ठ माह के इन भंडारों से सामाजिक एकता एवं धार्मिक भावनाओं का विकास होता है।
मंगलवार को जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर आयोजित विशाल भंडारे में विराज सागर दास ने कहा कि परिवार सदैव समाज हितों को सर्वोपरि रखते हुए सेवा कार्य करता ही रहता है। हमारे लिए सेवा से बढ़कर कोई और सुख नहीं है।
गौरतलब है कि लक्ष्मण जी की नगरी में हनुमत भंडारों की धूम रहती है। इस कड़ी में अखिलेश दास फाउंडेशन की ओर से गोमती नगर के बीबीडी विराज टावर्स पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विराज सागर दास की देखरेख में विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। भंडारे का शुभारम्भ बीबीडी के प्रेसिडेंट विराज सागर दास ने विधिपूर्वक बजरंगबली की पूजा अर्चना के साथ किया।
इस अवसर पर समेत तमाम गणमान्य लोगों ने भाग लिया। भंडारा सेवा में अपना-अपना योगदान दिया।


Comments
Post a Comment