Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

सर्व दलित समाज ने यूपी चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को दिया अपना समर्थन


राजधानी लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में वाल्मीकि समाज ने एक प्रेस वार्ता की इस प्रेस वार्ता इस प्रेस वार्ता में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने बताया स्व0 मनीषा बाल्मीकि पुत्री ओम प्रकाश बाल्मीकि निवासी बूलगढ़ी थाना बन्दपा जिला हाथरस मे परिवार से राहुल निगम वारसी, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में पूरे उ0प्र0 में से दलित परिवारों से यह अपील करते है कि 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाकर समाजवादी पार्टी को समर्थन करें क्योंकि भाजपा की सरकार में जो जुल्म अत्याचार दलितों के साथ हुआ ऐसा किसी भी सरकार ने दलितों के साथ नहीं किया। उत्तर प्रदेश दलितों पर जो जुल्म अत्याचार हुआ उसमें प्रमुख घटनायें हैं-(1) हाथरस थाना चन्दपा गांव बूलगढ़ी में दलित की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म/ बलात्कार और तो और इस उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने दलित दुष्कर्म पीड़िता को परिवार की मर्जी के बिना रात में 2 बजे जला दिया। (2) गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रागंण में बी.एस.सी. तृतीय वर्ष मेधावी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म साथ हत्या कर दी गयी। (3) जनपद मथुरा में थाना माट गांव बीड में बात्मीकि समाज की बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार/ दुष्कर्म दिनाक 14/09/2020 को गया। आगरा बाल्मीकि समाज के युवक अरुण की घर से ले जाकर पुलिस ने थाने में हत्या कर दी। यह घटना 20/10/ 2020 की है।

 उत्तर प्रदेश की भाजपा के खिलाफ दलित समाज 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन का ऐलान करता है कि इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से जिता कर एक बार फिर उ0प्र0 में एक बार फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को बनायेंगे।

Comments