विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस पर इस साल की थीम "आशा की जीत" है। इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोमती नगर स्थित रेमेडी मेडिसिटी के तत्वावधान में संचालित रेमेडी कैंसर केयर, "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" के अवसर पर 27 जुलाई 2026 को एक विशेष समारोह "आशा की जीत" का आयोजन किया गया। रेमेडी कैंसर केयर की सर्वश्रेष्ठ कंसलटेंट की टीम के द्वारा अब तक लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चूका है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा व लखनऊ की महापौर (मेयर) सुषमा खर्कवाल के द्वारा की गयी। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" का आयोजन करने के लिए रेमेडी कैंसर केयर की पूरी टीम का धन्यवाद व साथ ही इससे जुड़े ख्याति प्राप्त डॉक्टरों का भी लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उनके द्वारा इस गंभ...
2012 दिल्ली गैंगरेप केस में चौथे दोषी पवन कुमार गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दायर की है। इसमें पवन गुप्ता ने कोर्ट से अपनी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने की अपील की है। पवन गुप्ता के वकील एपी सिंह ने कोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दोषी ने अपनी मौत की सजा को उम्र कैद में तब्दील करने का न्यायालय से अनुरोध किया है।
निर्भया केस में तीन दोषियों मुकेश कुमार, अक्षय ठाकुर और विनय कुमार की दया याचिका खारिज हो चुकी है। मुकेश ने दया याचिका खारिज करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट भी दाखिल की थी, जिसे खारिज किया जा चुका है। पवन ने अभी तक क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल नहीं की थी, अब उन्होंने फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने की अपील की है।
Comments
Post a Comment