Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

रेनेसां में लखनऊ नगर निगम एवं लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं इलेट्स टेक्नोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से नेशनल लिवेबिलिटी समिट का आयोजन


 गोमतीनगर स्थित होटल रेनेसां में लखनऊ नगर निगम एवं लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं इलेट्स टेक्नोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से नेशनल लिवेबिलिटी समिट का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के साथ लखनऊ के मण्डलायुक्त श्री मुकेश मेश्राम, यूपी 112 के अतिरिक्त महानिदेशक श्री असीम अरुण, वूमेन पावर लाइन 1090 की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती अंजू गुप्ता, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर, त्रिपुरा राज्य औद्योगिक विकास निगम के चेयरमैन श्री टिंकू रॉय, लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी एवं लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री एस.एफ.ए. फरीद जैदी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं स्मार्ट सिटी बनाने के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों, स्मार्ट बस शेल्टर, पिंक टॉयलेट, वेंडिंग जोन, स्मार्ट टॉयलेट्स, पार्कों के सौंदर्यीकरण, अर्बन फॉरेस्ट, उच्च स्वास्थ्य सुविधाओं आदि के माध्यम से शहर को और अधिक रहने योग्य बनाया जा रहा है। तेजी से बढ़ती हुई आयतित जनसंख्या इसको बल प्रदान कर रही है। प्रदेश के विभिन्न शहरों से लोग लखनऊ की ओर आकर्षित हो रहे हैं। लखनऊ नगर निगम अपने संसाधनों द्वारा निरन्तर आगे बढ़ रहा है।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ शहर दिन प्रतिदिन विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के मुतबिक शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जनता की सहभागिता और उनमें जागरूकता की महती आवश्यकता है। उन्होने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलायी जा रही हेल्पलाइन 1090 की तारीफ की। उन्होने कहा कि जिस तेजी से लखनऊ में विकास कार्य चल रहे हैं। शहर जल्द ही लिवेबिलिटी इंडेक्स पर अव्वल स्थान पर होगा।

नगर आयुक्त डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे हम विभिन्न मानकों एवं संकेतकों जैसे स्थायित्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारिक संरचना, संस्कृति एवं पर्यावरण जैसे कारकों को दृष्टिगत करते हुए अपने शहर को रहने योग्य शहरों की श्रेणी में अग्रिम स्थान की ओर ले जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि शहर में यातायात के सुचारू रूप से संचालित होने के लिए आवश्यक है कि लोग अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें जिससे सड़कों पर दबाव कम रहें। इसके लिए जन-जागरूकता के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता को और अधिक सुगम और सशक्त बनाना होगा।

मंडलायुक्त श्री मुकेश मेश्राम ने बताया कि लखनऊ के बारे में बाहर से आने वाले लोगों की सोच बदलने लगी है। पुराने लखनऊ की एतिहासिक धरोहरों के अलावा यहाँ विकसित किये गये गोमती रिवर फ्रंट, यूपी पुलिस 112, अम्बेडकर पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क आदि प्रोजेक्ट्स शहर की खूबसूरती की बानगी पेश करते हैं। जेपी एनआईसी बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर बना हेलीपैड भी एक ऐसा ही प्रोजेक्ट है। हेल्थ, एजुकेशन के अलावा शिक्षा के बड़े संस्थान भी लखनऊ में हैं। लिवेबिलिटी के स्तर को सुधारने के लिए सीनियर सिटीजन के लिए शहर के सभी 110 वार्ड में हेल्थ एटीएम स्थापित करने चाहिये। उन्होनें बताया कि निगम द्वारा शहर में दिव्यांग फ्रेंडली पार्क बनाने एवं जिम विकसित करने की योजना प्रगति पर है।

मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बताया कि लखनऊ स्मार्ट सिटी में चयनित शहरों में से एक है और डिफेन्स एक्सपो, इन्वेस्टर्स समिट जैसे वैश्विक कार्यक्रमों में आने वाले विदेशी एवं देशी प्रतिभागियों ने भी लखनऊ की प्रशंसा की है। आज मीडियम साइज सिटी की प्रतिस्पर्धा में अहमदाबाद, सूरत और पुणे को टक्कर देने की स्थिति में है और रहने योग्य शहर के उच्च मानकों को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी संस्थानों के साथ ही निजी क्षेत्र की भी नामी गिरामी संस्थाएं लखनऊ की ओर रुख कर रही हैं। पब्लिक टांसपोर्ट के साथ-साथ ओला, उबेर, लखनऊ मेट्रो ने यातायात को सुगम बनाया है। पर्यावरण के क्षेत्र में ग्रीन लङ्गस, अर्बन फारेस्ट की अवधारणा को साकार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ‘स्मार्ट लखनऊ’ एप की भी शुरुआत की जाएगी जिसमें विभिन्न विभागों की जानकारियों एवं उनके द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को साझा किया जाएगा। साथ ही मूलभूत सुविधाओं में इजाफा, जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही नागरिको से सुझाव भी आमंत्रित किये जायेंगे जिससे स्मार्ट सिटीजन ऑफ स्मार्ट सिटी की संकल्पना को फलीभूत किया जा सके।

उत्तर प्रदेश पुलिस की अपर पुलिस महानिदेशक (1090) श्रीमती अंजू गुप्ता ने सेफ सिटी और स्मार्ट सिटी में फर्क बताया और महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया फण्ड पर विस्तार से जानकारी दी। वूमेन पावर लाइन 1090 की अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि शहर कितना रहने योग्य है? यह इस बात पर निर्भर करता है कि विशेष तौर पर महिलाएं एवं बच्चियां कितनी सुरक्षित हैं। महिला सुरक्षा एक गम्भीर विषय है और इनको लेकर निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैनिक बटन, एवं जीपीएस की सुविधा उपलब्ध हो। साथ ही केंद्रीयकृत कंट्रोल सेन्टर के माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर नजर भी रखी जाए। उन्होंने बताया कि जल्द ही पिंक पेट्रोलिंग व्हीकल्स का समावेश किया जाएगा जिसमें 10 चार पहिया वाहनों एवं 100 दो पहिया वाहनों के साथ ‘‘वीमेन फॉर वीमेन हेल्प’’ को धरातल पर उतारा जाएगा जिससे लड़कियों एवं महिलाओं को शिकायत करने में झिझक न हो और वे खुल कर अपनी बात कह सकें।

पुलिस महानिदेशक यूपी 112 श्री असीम अरुण ने सूबे के इमरजेंसी रेस्पोंस सिस्टम को यूजर फ्रेंडली बताया। विभाग में आईओटी (IoT) और इंटीग्रेशन का प्रयोग करके शहर में निवासरत सभी वर्गों को आपात सेवाओं का लाभ देना प्राथमिकता है। स्टूडेंट्स द्वारा परीक्षा के समय शोरगुल की शिकायत पर तुरन्त कार्रवाई की जाती है। यूपी 112 के अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि शहर को रहने योग्य बनाने में नागरिकों की सुरक्षा एक अहम भूमिका का निर्वहन करता है। अगर शहर में अपराध कम होगा तो लोगों के साथ साथ पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में आकर्षित होंगे।


श्री टिंकू रॉय, चेयरमैन, त्रिपुरा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) ने मोदी सरकार की योजनाओं की तारीफ की और स्मार्ट सिटी में निवास कर रहे निचले तबके के लोगों को समान बुनियादी सुविधाएं दिये जाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि अगरतला, त्रिपुरा जैसी छोटी जगहों को रेल मार्ग से जोड़कर, स्मार्ट सिटी का दर्जा देकर केन्द्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों को नई उड़ान दी है। उन्होनें त्रिपुरा की प्राकृतिक सुन्दरता और संसाधनों के निर्यात के बारे में भी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग के विशेष सचिव डॉ राकेश वर्मा, मेरठ नगर निगम के आयुक्त डॉ अरविंद कुमार चैरसिया, स्टेट रेडिओ ऑफिसर (यूपी 112) राघवेंद्र द्विवेदी, नार्थ ईस्ट रेलवे की डीआरएम श्रीमती मोनिका अग्निहोत्री, जल गुरू श्री महेन्द्र मोदी, हाऊसिंग बोर्ड के श्री राजेश मेहतानी, मध्यान्चल विद्युत वितरण निगम के श्री अरविंद सिंह, स्वास्थ्य विभाग के श्री बीके जैन, इन्डस्ट्री एक्सपर्ट श्री सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, श्री सय्यद हसीब अराफत, श्री पारितोश जोशी, अमृत मिशन के एडीशनल सीईओ श्री पी.के. श्रीवास्तव एवं ईलेट्स टेक्नोमीडिया के श्री अर्पित गुप्ता ने अपने विचार प्रस्तुत किये।


 

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...