Skip to main content

लखनऊ में "इस्पात-मिडटर्म" शिखर सम्मेलन शुरू: बांझपन से आधुनिक मातृत्व तक पर फोकस

  लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी यानी लॉग्स और इनफर्टिलिटी रिसर्च फाउंडेशन यानी आईआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन *"इस्पात-मिडटर्म"* का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य विषय रखा गया है - *"फ्रॉम इनफर्टिलिटी टू फैंटम केयर: रीडिफाइनिंग मॉडर्न मदरहुड"*। यानी बांझपन से लेकर आधुनिक मातृत्व तक की यात्रा को नई दिशा देना। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन *डॉ. श्रीमती राजुल त्यागी* के नेतृत्व में किया गया है। डॉ. राजुल त्यागी जावित्री हॉस्पिटल की डायरेक्टर हैं और इनफर्टिलिटी एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख भी हैं। इसके साथ सम्मेलन में इसके साथ सम्मेलन में डॉक्टर मिलिंद शाह प्रेसिडेंट इस्पात, डॉ प्रताप कुमार स्पीकर , डॉ माधुरी पटेल फॉक्सी प्रेसिडेंट, डॉ मंजीत मेहता वाइस प्रेसिडेंट इस्पात देशभर से 750 से अधिक प्रख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ और इनफर्टिलिटी के महाविशेषज्ञ शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। दो द...

पहले से हुई ज्यादा पावरफुल Honda Unicorn BS6 भारत में हुई लॉन्च


होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक यूनिकॉर्न (Unicorn) को अब BS6 इंजन के साथ अपग्रेड करने लॉन्च कर दिया है. अभी हाल ही में कंपनी ने भारत में BS6 वाहनों का आंकड़ा 3 लाख यूनिट्स के पार भी कर लिया है. आइये जानते हैं क्या कुछ खास है नई  BS6 Unicorn में


कीमत और वारंटी


बात कीमत की करें तो नई BS6 Unicorn की कीमत 93,593 रुपये रखी है. यह कीमत दिल्ली में एक्स-शो रूम है. कंपनी इस बाइक पर 6 साल की वारंटी दे रही है जिसमें 3 साल स्टैण्डर्ड और 3 साल एक्सटेंडेड वारंटी है. यूनिकॉर्न को भारत में आये हुए 16 साल हो चुके हैं और 2.5 मिलियन इसके ग्राहक हैं.


इंजन और पावर 


होंडा ने नई Unicorn में एडवांस्ड और ज्यादा माइलेज देने वाला BS6, 160cc का इंजन लगा है जो PGM-Fi टेक्नोलॉजी से लैस है. कंपनी का दावा है कि नया इंजन बेहतर राइड का अनुभव देगा. कंपनी ने बाइक के व्हीलबेस (+24mm)  और ग्राउंड क्लेरेंस (+8mm) को बढ़ाया है.


 3 लाख की बिक्री का आंकड़ा की पार


होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने घोषणा की है कि उसने समय से पहले ही भारत में अपने BS6 वाहनों की 3 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी इस समय BS6 एक्टिवा 125, SP125, एक्टिवा 6G, डियो BS6 और शाइन BS6 को बेचती है. कंपनी ने अपनी चारों प्लांट में 100 फीसदी BS6 वाहनों का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि देश में एक अप्रैल से BS6 वाहनों की बिक्री शुरू होगी.


BS6 शाइन को हाल ही में किया लॉन्च


होंडा ने हाल ही में अपनी 125 cc बाइक शाइन को अब BS6 इंजन के साथ उतार दिया है. अब यह बाइक 14 फीसदी ज्यादा माइलेज देगी नई BS6, शाइन को दो वेरिएंट में उतारा गया है, और यह बाइक 4 कलर्स में उपलब्ध है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 67,857 रुपये रखी है. कंपनी इस बाइक पर 6 साल की वारंटी का ऑफर दे रही है, इसमें 3 साल स्टैण्डर्ड और 3 साल एक्सटेंडेड वारंटी है.


Comments