Skip to main content

चिराग पासवान के मार्गदर्शन में लोजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक

  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन, जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री अरुण भारती जी तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को लखनऊ में उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य अतिथि माननीय श्री चिराग पासवान जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सम्मान एवं विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को प्रत्येक गांव, वार्ड एवं नगर तक पहुँचाने तथा दलित चौपाल, जनसंपर्क अभियान एवं सामाजिक स...

भारत का पहला ग्रीन स्टेडियम बना मोटेरा


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद तैयार है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मोटेरा स्टेडियम को लगातार सजाने का काम चल रहा है और इसने इतिहास भी रचा है. मोटेरा स्टेडियम को ग्रीन बिल्डिंग अवॉर्ड मिला है यानी ये स्टेडियम अब भारत का पहला ग्रीन रेटेड क्रिकेट स्टेडियम बन गया है.


इंडियन ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस (IGBC) की ओर से नवाज़े गए इस अवॉर्ड के लिए सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम को चुना गया. इस स्टेडियम में ऐसी कई खूबियां हैं, आप भी जानिए...


•    जैवविविधता के बढ़ावे के लिए 11 एकड़ वनस्पति की व्यवस्था.


•    हाई परफॉर्मेंस एयर कंडिशन सिस्टम


•    100 फीसदी एलईडी की व्यवस्था, ताकि ऊर्जा की खपत कम करें.


•    हर साल 1.2 मिलियन लीटर पानी बचा पाने की सुविधा


•    रोजाना 32 लाख लीटर पानी रेन हार्वेस्टिंग के जरिए बचाने की सुविधा.


•    1 एमएलडी कैपिसिटी के सीवेज ट्रीटमेंट की सुविधा


•    3400 टन कंस्ट्रक्शन कचरे को लैंडफिल में भेजा गया.


Comments