Skip to main content

Posts

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का हुआ भव्य समापन, राजनीतिक और फिल्म जगत से कई हस्तियां रही मौजूद

  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव और गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आज भव्य समापन हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव,और श्रीमती कुसुम राय और फिल्म जगत से आए अभिनेता शेखर सुमन, प्रीती झंगियानी, प्रवीण डबास, भजन सम्राट अनूप जलोटा और प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुनील जोगी मौजूद रहे । सभी अतिथियों ने आयोजन की खूब सराहना की । सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन हमें प्रेरणा देते हैं और हमारे बच्चों के अंदर संस्कार विकसित करते हैं । शिवपाल जी ने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम हम सभी को सकारात्मक ऊर्जा देते हैं और सही मार्ग प्रशस्त करते हैं। तो वहीं कुसुम राय ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लखनऊवासियों और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया । तथा साथ ही प्रीति झंगियानी ने कहा कि लखनऊ से सम्मान पाकर अभिभूत हूं । और भजन सम्राट अनूप जलोटा के संबो...

एलेन हाउस पब्लिक स्कूल में वाटर वंडर्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन समारोह

एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ ने लगातार तीसरे वर्ष दो दिवसीय इंटरस्कूल तैराकी चैंपियनशिप- एक्वालाइन वाटर वंडर्स की मेजबानी की। लखनऊ, 31 अगस्त, 2024 - एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ द्वारा आयोजित तीसरी एक्वालाइन वाटर वंडर्स इंटरस्कूल तैराकी चैंपियनशिप का आज भव्य समापन हुआ, जो दो दिवसीय सफल आयोजन का समापन था। हाई बोर्ड डाइविंग में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता, श्री सचिन त्रिपाठी, जो यूपी तैराकी संघ के संयुक्त सचिव भी हैं, समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। चैंपियनशिप में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें विभिन्न स्कूलों के तैराकों ने कई श्रेणियों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया, जिसमें स्कूल ने चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। अपने संबोधन में, श्री सचिन त्रिपाठी ने विजेताओं और विजेता टीम को बधाई दी, एक प्रेरक भाषण दिया जिसने युवा तैराकों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन प्रिंसिपल सुश्री पूनम अरोड़ा द्वारा धन्यवा...
 

पाकिस्तान के पारा चिनार में आतंकी हमले को लेकर लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन

दरगाह हजरत अब्बास अ. स के मेनगेट के सामने पाराचिनार पाकिस्तान में हो रहे शियों के कत्लेआम के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी सख्या में शिया समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान का झण्डा जलाया गया इस विरोध प्रदर्शन में अन्जुमन हाय मातमी के जिम्मेदार लोग शमिल रहे। हुसैनी टाइगर के सनरक्षक शमील शम्सी भी मौजूद रहें। ये विरोध प्रदर्शन आल इंडिया सेन्टल बोर्ड आफ अजादरी के जनरल  सेक्रेटरी मिसम रिजवी की जानिब से किया गया ।

जियो और एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाकर क्‍या कर दी गलती? अचानक बदली हवा को समझ‍िए

  नई दिल्‍ली:  प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने हाल में अपने टैरिफ में बढ़ोतरी कर दी है। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को इसका फायदा हुआ है। कई लोग सस्ते प्लान के लिए बीएसएनएल का रुख कर रहे हैं। बीएसएनएल को उम्मीद है कि इससे उसे घाटे से उबरने में मदद मिलेगी। जब से जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने दाम बढ़ाए हैं, तब से बीएसएनएल को काफी नए ग्राहक मिले हैं। बीएसएनएल ने बताया है कि 3-4 जुलाई से करीब 2.5 लाख लोग दूसरी कंपनियों से अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा चुके हैं। इसके अलावा, बीएसएनएल ने 25 लाख नए कनेक्शन भी जोड़े हैं। बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें नए ग्राहक इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि उनके प्लान अभी भी किफायती हैं। कई लोग, खासकर कम आमदनी वाले, अब भी बीएसएनएल के प्लान को बेहतर मानते हैं। 11% से 25% तक बढ़ाए हैं दाम प्राइवेट कंपनियों ने अपने दाम 11% से 25% तक बढ़ा दिए हैं। उदाहरण के लिए एयरटेल और वोडाफोन के 28 दिनों वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत अब 199 रुपये हो गई है, जबकि जियो का ऐसा प्लान 189 रुपये में मिलता है। दूसरी तरफ BSNL...

नीट यूजी परिणाम: हरियाणा में 720/720 अंक हासिल करने वाले छात्र पुन: परीक्षा के बाद 682 पार नहीं कर सके

  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नीट-यूजी परीक्षाओं के रिजल्ट को दोबारा जारी कर दिया। परिणामों के विश्लेषण से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि मई में आयोजित मूल परीक्षा में छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स ने छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईटी) पिछले कुछ महीनों से विवादों से घिरी हुई है क्योंकि सीबीआई प्रश्नपत्र लीक होने सहित परीक्षा आयोजित करने में कदाचार के आरोपों की जांच कर रही है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने इस हफ्ते की शुरुआत में मामले के संबंध में याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई की और एनटीए को जून में आयोजित पुन: परीक्षा के राज्य और शहरवार परिणाम घोषित करने का आदेश दिया। जांच एजेंसी ने झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश में कई गिरफ्तारियां भी की हैं  टॉपर्स अब टॉपर्स नहीं हाल ही में घोषित परिणाम, जो उम्मीदवारों की पहचान को छिपाकर प्रकाशित किए गए थे, बताते हैं कि हरियाणा के एक केंद्र से 720 में से सही 720 अंक प्राप्त करने वाले टॉपर्स पुन: परीक्षा में 682 अंक भी पार नहीं कर सके। हरियाणा के हरदयाल पब...

यूपी में सीएम योगी के एक फैसले से कैसे एनडीए में शुरू हो गई खटपट, समझिए

  नई दिल्ली :  22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा के शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश में सीएम योगी एक बड़ा फैसला लेते हैं। फैसले के बाद से ही मुख्य विपक्षी दल से लेकर एनडीए के सहयोगी दलों में बेचैनी दिखने लगती है। फैसले को लेकर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के साथ ही बीजेपी के मुस्लिम नेता भी अपने तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगते हैं। खास बात है कि एनडीए के प्रमुख सहयोगी जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी के साथ ही राष्ट्रीय लोकदल भी इस फैसले की आलोचना करने लगते हैं। क्या है योगी सरकार का फैसला दरअसल, योगी सरकार ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों के संचालक या मालिक को अपनी पहचान लिखनी होगी। सरकार का कहना है कि कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने की दुकानों पर नेम प्लेट लगानी होगी। साथ ही दुकानों पर मालिक का नाम लिखना होगा। योगी सरकार इस फैसले के बाद कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया तो कई संगठनों ने इ...