Skip to main content

Posts

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

मसूरी की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने पहुंचे सुनील शेट्टी

फिल्म एक्टर सुनीश शेट्टी पत्नी संग मसूरी की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। इन दिनों मसूरी और धनोल्टी में हुई हल्की बर्फबारी के बाद यहां का मौसम और भी सुहावना बना हुआ है। सुनील शेट्टी को यूं अपने बीच देखकर उनके फैंस भी खुशी से फूले नहीं समाए। वहीं, इस दौरान वे अपने बेटे आहन शेट्टी और तारा सुतारिया फिल्म तड़प की शूटिंग के सेट पर भी पहुंचे। उन्होंने दोनों का उत्साहवर्द्धन भी किया। यहां तक कि उन्होंने कई पोज अपने सामने भी शूट करवाए। उन्होंने कहा कि मसूरी वाकई में बेहद खूबसूरत है। यहां आकर अलग सा सुकून मिलता है।  वहीं, फिल्म एक्टर प्रेम कश्यप भी मसूरी पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मसूरी और उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां फिल्म शूटिंग के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। यहां की वादियां बड़े पर्दे पर बेहद शानदार नजर आती हैं। शेट्टी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में फिल्म कान्क्लेव का आयोजन कर बॉलीवुड के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। इससे बॉलीबुड के निर्माता निर्देशक काफी प्रभवित हुए हैं। सरकार द्वारा फिल्म नीति में संशोधन करने के बाद...

तीन मीटर गहरे पानी में नेवी की सेल वोट का होगा लाइव शो, कमांडो करेंगे शौर्य प्रदर्शन, डिफेंस एक्सपो

अगले साल 4 से 9 फरवरी तक डिफेंस एक्सपो में तीनों सेनाओं के हथियारों व उपकरण से जुड़े रिवर फ्रंट शो का दायरा हनुमान सेतु से खाटू श्याम मंदिर तक करीब डेढ़ किमी में होगा। सीडीओ ने बताया कि शो के दौरान नेवी की सेल वोट व तीन मीटर गहरे पानी तक चलने वाली युद्धक नाव दर्शकों को विशेषतौर पर आकर्षित करेंगी।   नेवी फोर्स इनके माध्यम से हनुमान सेतु से निशातगंज पुल की तरफ तक इनका लाइव शो भी प्रस्तुत करेगी। इस दौरान नेवी के कमांडो भी युद्ध के मैदान में की जाने वाली छापेमार कार्रवाई का संजीव प्रदर्शन कर अपनी शौर्य क्षमता दिखाएंगे। बीरबल साहनी ट्रस्ट के सामने से मिलेगी एंट्री इसकी तैयारियों से जुड़ी समन्वय कमेटी ने सेना प्रबंधन द्वारा शो में प्रस्तुत किए जाने वाले हथियार, उपकरण व अन्य साजो समान की जानकारी के बाद इसका ले-आउट तैयार किया है। प्रस्तावित ले आउट में शो स्थल पर प्रवेश के लिए बंधा रोड पर बीरबल साहनी ट्रस्ट के सामने से टिकटधारियों के प्रवेश व निकास की व्यवस्था रहेगी। टैंक राइड की व्यवस्था निशातगंज पुल की तरफ उत्तरायणी मेला स्थल पर होगी, जहां सेना के युद्धक टी-72 टैंक दो मीटर तक टैंक राइडिंग...

गुंडई: गाली गलौज करने से रोका तो कार चालक ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को पीटा

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में मामूली बात पर इको कार चालक ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। कार चालक ने पुलिसकर्मी का गिरेबां पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उस पर जमकर घूंसे बरसाए।  घटना गुरुवार की है। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पिटता दिख रहा पुलिस कर्मी मध्य प्रदेश का बताया गया है।  थाना टूंडला क्षेत्र को उसायनी पर आगरा की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी ओवरटेक करते समय इको कार से टकरा गई। इससे गुस्साए इको कार चालक ने बोलेरो को रुकवा लिया।  बीच सड़क पर दोनों गाड़ी चालकों में झगड़ा होने लगा। ईको कार चालक गाली गलौज करने लगा। तभी बोलेरो में सवार एक पुलिसकर्मी ने बीच बचाव करते हुए इसका विरोध किया।  इको कार चालक ने पुलिसकर्मी का गिरेबां पकड़ लिया और उसे सड़क पर गिराकर पीटने लगा। किसी तरह लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराकर मामला शांत करा दिया। 

अक्षय कुमार ने की मदद, गुड न्यूज' के गाने के रिहर्सल के दौरान घायल हुए दो स्टंटमैन

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' में एक गाने की शूटिंग के दौरान दो स्टंटमैन के साथ हादसा हो गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की खबर जैसे ही अक्षय कुमार को लगी उन्होंने दोनों घायलों की मदद की। अक्षय की इस दरियादिली की हर तरफ तारीफ हो रही है। अक्षय ने मदद कर एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। दरअसल फिल्म के गाने 'चंडीगढ़ में' लॉन्च के लिए काम कर रहे स्टंटमैन बिट्टू और हरी सिंह 10-12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। दोनों को काफी चोट आई। घटना के समय अक्षय कुमार मौके पर नहीं थे। जैसे ही अक्षय कुमार को इस घटना की जानकारी हुई, वह घायलों को तुरंत एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था करके मुंबई ले गए। स्टंटमैन हरी सिंह को घटना को अगले दिन छुट्टी दे दी गई, जबकि स्टंटमैन बिट्टू को डॉक्टर ने 2 महीने के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है। बिट्टू की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। स्टंटमैन की सुरक्षा के लिए अक्षय कुमार ने 2017 में इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की थी। अक्षय खुद भी बड़े स्टंटमैन हैं। डायरेक्टर श्याम कौशल ने बताया कि बिट्टू और हरी सिंह विंच मशीन के जरिए हवा में स्टंट कर रहे थे...

आपराधिक मामलों में मेमोरी कार्ड सबूत के तौर पर होगा मान्य

आपराधिक मामले में सबूत के तौर पर अब मेमोरी कार्ड या एसडी कार्ड को भी पेश किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि मेमोरी कार्ड सबूत के तौर पर मान्य होगा। केरल उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के आरोपी दिलीप की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें दिलीप ने मेमोरी कार्ड की मांग की थी।    कोर्ट ने कहा था कि मेमोरी कार्ड को दस्तावेज के रूप में पेश नहीं किया जा सकता है। वहीं अब केरल हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एएम खानविलकर और दिनेश माहेश्वरी की बेंच ने कहा कि यदि आपराधिक मामले में अभियोग मेमोरी कार्ड/पेन ड्राइव की सामग्रियों पर निर्भर है तो आरोपी को उसकी कॉपी दी जानी चाहिए।  इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत सुनवाई के दौरान प्रभावी बचाव के लिए केवल आरोपी, उसके वकील या विशेषज्ञ को ही सामग्री के तौर पर मेमोरी कार्ड मुहैया कराया जा सकता है। बता दें कि साल 2017 में  कोच्चि में चलती कार में केरल की एक अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया गया था। इस घटना का वीडियो एक फोन के मेमोरी कार्ड में रिकॉर्ड किया गया था। इस मामले के आरोपी दिलीप...

1983 में मारुति 800 से की थी शुरुआत, 37 साल में मारुति ने बेचीं दो करोड़ गाड़ियां

  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आगामी 14 दिसंबर को 37 साल पूरे कर लेगी। 1983 में कंपनी ने देश में पहली मारुति 800 के मॉडल को सड़क पर उतारा था। इतने सालों में कंपनी ने कुल दो करोड़ से अधिक गाड़ियों को बेचा है।    शनिवार को कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा अब उसने यह नया कीर्तिमान बनाया है। जहां कंपनी को एक करोड़ गाड़ियां बेचने में 29 सालों का समय लगा, वहीं अगली एक करोड़ गाड़ियां आठ सालों में बिक गई। इस अवसर पर मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा कि हम इस नए रिकॉर्ड से काफी उत्साहित हैं। यह उपलब्धि हासिल करना कंपनी, उसके सप्लायर्स और डीलर पार्टनर्स के लिए काफी खुशी की बात है।  सीएनजी के बाद अब हाइब्रिड गाड़ियां मारुति सुजुकी ने कहा है कि वो अब फैक्टरी फिटेड सीएनजी गाड़ियों के बाद स्मार्ट हाइब्रिड गाड़ियां भी बना रही है। इसके अलावा आठ बीएस6 मॉडल भी कंपनी ने बाजार में बेचना शुरू कर दिए हैं। वहीं सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन भी एक छोटी इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारतीय बाजार के लिए लॉन्च करने जा रही है। अभी कंपनी 50 से ज्यादा इलेक्ट्...

खुद मंत्री ने खोली इमरान की पोल , करतारपुर कॉरिडोर के पीछे पाक सेना प्रमुख बाजवा का दिमाग

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के मंत्री ने शनिवार को खुलासा किया है कि करतारपुर कॉरिडोर शुरू करने के पीछे उनके सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का दिमाग है। इससे पहले इमरान दावा कर चुके हैं कि इसे शुरू करने का आइडिया उनका था।    इसी महीने नौ नवंबर को गुरु नानक जंयती के मौके पर भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। उद्घाटन करते हुए इमरान ने कहा था, 'मुझे इस स्थान की अहमियत के बारे में जानकारी नहीं थी। मुझे एक साल पहले ही इस बारे में पता चला। मैं खुश हूं कि आपके लिए यह कर पाया।' पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने दावा किया था कि करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पहल प्रधानमंत्री इमरान खान ने की थी।  मगर पाकिस्तान के रेलवे मंत्री और इमरान के करीबी माने जाने वाले शेख रशीद ने सरकार के दावे के उलट बात की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि इस कॉरिडोर को शुरू करने के पीछे सेना प्रमुख जनरल बाजवा का दिमाग था और भारत को यह हमेशा चुभता रहेगा।  शेख रशीद ने कहा, 'जनरल बाजवा ने इस कॉरिडोर को खोलकर भारत पर करारा हमला किया है। इस प्रोजेक्ट के जरिए पाकि...