Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

पुरानी पेंशन बहाली के लिए रथ यात्रा के बाद हंुकार रैली और संसद भवन का घेराव हर हाल में पुरानी बहाली के लिए केन्द्र एवं राज्यकर्मी एकजुट



लखनऊ । पुरानी पेंशन योजना बहाली मंच ने अपने पूर्व घोषित संघर्ष वर्ष के क्रम में जनपदों रथ यात्रा चलाई जा रही है। अब तक मंच के माध्यम से 35 जिलों में भारी संख्या में केन्द्र, राज्य कार्मिको और शिक्षकों के साथ रथ यात्रा का सफल कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है। हम अगले चरण में प्रदेश के बाकी बचे जनपद मुख्यालयों पर रथ यात्रा निकालने जा रहे है। 21 जून को राजधानी लखनऊ में हुंकार रैली के उपरान्त संसद घेराव का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। कई राज्यों की सरकारों ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर मंथन कर पुरानी पेंशन को बहाल किया है। सभी राजनैतिक दलों को कर्मचारियों एवं शिक्षकों के इस गम्भीर और अस्मिता से जुड़े मुद्दे पर विचार करना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली एक अहम मुद्दा बनकर सामने आ चुका है। यह बात आज पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा एवं अब तक मंच द्वारा चलाए गए आन्दोलन की समीक्षा बैठक के उपरान्त मंच के नेता कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

 पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच के नेता राष्ट्रीय महासचिव रेलवे कामरेड़ शिवगोपाल मिश्रा पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाए जा रहे सांकेतिक आन्देालन रूप रेखा पर चर्चा करते हुए कहा कि 21 मई को मशाल जुलूस में कर्मचारी एवं शिक्षक समूह की एकता से मंच उत्साहित है। मशाल जुलूस के उपरान्त मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 की हड़ताल के दौरान मुख्य सचिव स्तर पर जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि कार्मिकों को 9.2 प्रतिशत से अधिक का पेंशन राशि पर लाभ दिया जा रहा है। उसके उपरान्त पुनः फरवरी 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व हुए आन्दोलन के उपरान्त मुख्य सचिव के स्तर पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में 9.2 प्रतिशत से अधिक पेंशन लाभ दिये जाने का दावा किया गया। लेकिन इन दावों के विपरीत मंच के पास ऐसे सैकड़ों प्रमाण है जिसमें किसी को 1000 तो किसी को 2000 रूपये पेंशन राशि प्राप्त हो रही है। ऐसे में सरकार की कथनी और करनी सामने दिखाई पड़ रही है। नई पेंशन योजन को लागू किए हुए 17 वर्ष बीत जाने के बावजूद इसकी खाामियों में सुधार नही किया गया। कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने आगे कहा कि पॉच राज्यों में राज्य सरकारों दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते पुरानी पेंशन योजना बहुत सोचसमझ कर लागू की गई। अब संसद ने नई पेंशन योजना में काफी खामिया मिलने के बाद वित्त मंत्री ने कमेटी बनाने की घोषणा की हैं, लेकिन हमें कमेटी से कोई मतलब नही हम इस संघर्ष वर्ष में ‘‘ पेंशन हमारा अधिकारी, हर हाल में हासिल करेंगें ’’ के मूल मंत्र पर आन्दोलनरत है। मंच के नेता इं. हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि रथ यात्रा अश्वमेध का घोड़ा साबित होगा और यह आंदोलन अब पुरानी पेंशन योजना की बहाली के बाद ही समाप्त होगा। आज पुरानी पेंशन को लेकर विभिन्न राज्यों में हुए आन्देालन के परिणाम स्वरूप ही देश के 6 राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि  केंद्रीय कर्मचारियों , राज्य कर्मचारियों के साथ ही शिक्षक समेत अन्य लोगो मे भारी आक्रोश है। कुछ भी हो, लेकिन पेंशन हमारा अधिकार है, इसे हर हाल में हासिल करेंगे। जरूरत पड़ी तो आम हड़ताल और संसद का घेराव करने से भी हम पीछे हटने वाले नही है। 21 जून को होने वाली हुंकार रैली के लिए कमेटियों का गठन कर उनको जिम्मेदारी सौप दी गई है। प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ के नेता सुशील पाण्डेय ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति को ऑन लाइन पिटीशन भेजने का जो निर्णय लिया गया था, उसके अच्छे परिणाम सामने आए है, देश भर से     ;2द्धलगभग एक करोड़ से भी अधिक पिटीशन राष्ट्रपति को भेजे गए है। गेट मीटिंग, जुलुस, धरना प्रदर्शन कर्मचारी शिक्षक काफी संख्या में भागीदारी निभा रहा है। सरकार को हर हाल मेें पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी। इस दौरान डॉ नरेश कुमार, संतोष तिवारी, योगेश त्यागी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में  शिवबरन सिंह यादव,प्रेम कुमार सिंह, आल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी एसयू शाहा, डिवीजनल सेक्रेटरी आरके पाण्डेय डिवीवजन अध्यक्ष, भूभूती मिश्रा, आल इण्डिया पोस्टल एकाउन्ट इम्पलाइज एसो. के महासचिव काम. शत्रुघ्न यादव, जी.एन. सिंह डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ इं. दिवाकर राय, विकास यादव, विक्रम शाह, आयकर से संतोष मिश्रा, बृजेश यादव, पासपोर्ट से संजय वर्मा, दूरदर्शन से एस0बी0 सिंह, आकाशवाणी से प्रमोद कुमार वर्मा  उद्यान से अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव सुभाष चन्द्र तिवारी, अमरजीत मिश्रा, सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसो., अशोक कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक संघ, कृषि से राधारमन मिश्रा, समाज कल्याण से धर्मेन्द्र ंिसह, मुकेश जोशी, मण्डी परिषद, प्रदूषण नियंत्रण, सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, रोडवेज, सेतु निगम, लेखपाल संघ, अमीन संघ, अनुसेवक संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, परिवहन कर्मचारी संघ श्रम विभाग कर्मचारी संघ कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, रिमोट सेन्सिग, स्पोर्ट्स कालेज, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, चकबन्दी लेखपाल, चकबन्दीकर्ता संघ, सूचना विभाग, सिंचाई, अर्थ एवं संख्या, मातृ शिशु कल्याण, डिप्लोमा इंजीनियर्स, कृषि विपणन सहित कई अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...