Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह की विरासत को संरक्षित करने और क्षेत्र की शैक्षणिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए रेलिगेयर ग्रुप द्वारा प्रेम महाविद्यालय का किया जा रहा है जीर्णोद्धार


 

मथुरा,  रेलिगेयर ग्रुप प्रेम महाविद्यालय की विरासत को पुनर्जीवित करने और पुनरोद्धार करने के लिए एक परियोजना की शुरुआत करने जा रहा है. महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह ने 112 साल पहले प्रेम महाविद्यालय की शुरुआत की थी. यह शैक्षणिक संस्थान धार्मिक श्रद्धा से जुड़े एक तीर्थस्थान में है. समय के साथ एक समय में आलीशान एवं शानदार रही इमारत कमजोर और जीर्ण-शीर्ण हो गई. रेलिगेयर ग्रुप ने छात्रों के फायदे के लिए सभी जरूरी सुख-सुविधाओं से लैस संस्थान विकसित करने का संकल्प लिया है. 

राजा जी ने 1909 में महल को दान में दिया था. राजा जी ने इसे शैक्षणिक संस्थान बनाने के लिए इसे डोनेट किया था. महात्मा गांधी, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, लाला लाजपत राय, मदन मोहन मालवीय जैसे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने इस संस्थान का दौरा किया था. अपने सुनहरे दिनों में इसे एक प्रीमियम शैक्षणिक संस्थान माना जाता है. भारत की आजादी की लड़ाई में यह महल कई स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत बन गया था. ब्रिटिश शासन के दौरान यह स्वतंत्रता सेनानियों के इकट्ठा होने का स्थल बन गया था. 

रेलिगेयर ग्रुप अब एक बार फिर प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज की पुरानी गरिमा को वापस लाने का प्रयास कर रहा है. क्लास रूम के अलावा ग्रुप लाइब्रेरी, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, ऑडिटोरियम, स्टाफ रूम, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस इत्यादि जैसी फैसिलिटीज के निर्माण में मदद कर रहा है. ट्रेजरी, राजा जी के कमरे और बेसमेंट को संग्रहालय (म्यूजियम) में तब्दील किया जाएगा. इससे आगंतुकों को दूरदर्शी संस्थापक महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह के बारे में जानकारी मिलेगी. उक्त एरिया में संस्थापक की व्यक्तिगत छाप देखने को मिलेगी. 

ग्रुप ने इस प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प जताया है. वहीं आज, मथुरा में संस्थान के परिसर में भूमि पूजन के साथ निर्माण गतिविधियों की शुरुआत हुई. श्री कौशल महाराज जी, मथुरा के डीएम नवनीत चाहल, डीसीपी ब्रृजेंद्र यादव, यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की वाइस-चेयरपर्सन डॉ. मंजरी मिश्रा और डॉ. शैलजा कांत मिश्रा, स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी सर्वज्ञ मिश्रा, डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी (बृज शिक्षा कायाकल्प) एवं एमवीडीए के वीसी नागेंद्र प्रताप ने जैसे गणमान्य लोगों ने औपचारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया. 

रेलिगेयर  भारत के छात्र समुदाय के बीच हमारे देश की समृद्ध शैक्षणिक विरासत को लेकर गर्व की भावना को प्रोत्साहित करना चाहता है. प्रेम महाविद्यालय के पुनरोद्धार से जुड़ी पहल भारत के शैक्षणिक केंद्रों के विकास और देश के शानदार शैक्षणिक इतिहास में उन्हें दोबारा स्थापित करने के प्रयासों का हिस्सा है.

आरईएल की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन डॉ. रश्मि सलूजा ने इस महत्वाकांक्षी पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा, "रेलिगेयर में हम चाहते हैं कि भारत का छात्रों का समूह हमारे महान देश के समृद्ध एवं विविधता से भरी शैक्षणिक विरासत की सराहना करे. भारत की पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था ने दुनिया को कुछ सबसे प्रतिष्ठित विद्वान एवं दार्शनिक दिए हैं. हमें प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार को लेकर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं; हम महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह की खोई हुई विरासत को वापस लाना चाहते हैं और इसके साथ ही साथ भारत के छात्रों को समृद्धि शैक्षणिक और अकादमिक इतिहास से परिचित कराने के लिए एक छोटी सी कोशिश कर रहे हैं. हमारी पहल अकादमिक उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में क्षेत्र की प्रतिष्ठा को दोबारा स्थापित करने की है."

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।