Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

नवयुग कन्या महाविद्यालय आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में *हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ*





कार्यक्रम महाविद्यालय की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर विंग, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 
किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में माननीय राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा (उत्तर प्रदेश) श्रीमती रजनी तिवारी उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर रमेश धर द्विवेदी, प्राचार्य,बी एस एन वी पीजी कॉलेज, लखनऊ उपस्थित रहे I कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने की I कार्यक्रम का संचालन मेजर (डॉ) मनमीत कौर सोढ़ी ने किया ।



कार्यक्रम का आरंभ समस्त अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ I तत्पश्चात एनसीसी कैडेट कीर्ति मिश्रा द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया गया I इसके पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को प्रशस्ति चिन्ह एवं पौध भेंट किया गया I इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी  प्रस्तुत किए गए ।


कु यशप्रिया श्रीवास्तव ने रंग दे बसंती चोला.... गीत प्रस्तुत करके पूरे माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया I तत्पश्चात एनसीसी कैडेट श्रुति तिवारी, खुशी सिंह, गरिमा बाजपेई, रूपा दिक्षित, दीपाली तिवारी, खुशी कनौजिया, प्रियांशी श्रीवास्तव, सौम्या, दर्शनी सिंह, राबिया खातून, शिवानी चौधरी के ग्रुप ने बेहतरीन सामंजस्य का परिचय देते हुए पिरामिड फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया I अंतिम नृत्य प्रस्तुति मैं कैडेट स्वाति त्रिपाठी, अंजली राय,नंदिनी सिंह, ज्योति उपाध्याय, रिशिता सिंह तथा वर्षा यादव ने देश भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें कैडेट वसुंधरा गंगवार, सगलगुन कौर और दीपांशी निगम ने तिरंगे के साथ सलामी के प्रस्तुतीकरण से कार्यक्रम को और उत्कृष्ट बना दिया I सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कैडेट सौम्या भंडारी ने किया I



मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती रजनी तिवारी ने अपने संबोधन में कहा आज हम 75 वां स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रहे हैं और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी का संकल्प है कि हर घर तिरंगा फैलाकर हमारे आने वाली पीढ़ी को भी पता चलेगा और वो राष्ट्रध्वज के महत्व को समझेंगे और जन-जन में राष्ट्रीय भावना का विकास करने में  सहायक सिद्ध होगी विविधता में एकता की ताकत वाला हमारा यह भारत सबसे अलग सबसे निराला है और युवा पीढ़ी को इस अभियान से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि वही हमारे देश की दशा और दिशा बदलने में मददगार होंगे I युवाओं में जोश एवं ऊर्जा का अथाह भंडार है इसे सही दिशा देने का कार्य शैक्षिक संस्थान बखूबी निभा सकते हैं और नवयुग कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित आज का यह कार्यक्रम इस दिशा में एक सफल प्रयास हैI



 विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रमेश धर द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा यद्यपि आजादी का अमृत महोत्सव शासन द्वारा निर्देशित कार्यक्रम तो है किंतु यह स्व प्रेरित भी होना चाहिए लहराते तिरंगे को देख कर मन में अलग देश भक्ति का भाव भी जागृत होता है I

 प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हम सभी समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे अशिक्षा बेरोजगारी गरीबी का पूर्णता उन्मूलन कर देश को एक नई दिशा प्रदान करें ,यही वास्तविक आजादी होगी अपने वक्तव्य में उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय के शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान को भी याद दिलाया I तिरंगे का सम्मान हम सब की जिम्मेदारी है I


मेजर डॉ मनमीत कौर सोढ़ी ने संचालन करते हुए कहा कि -आजादी की लड़ाई मूल्यवान और अर्थवान संकल्पों के साथ लड़ी गई थी जिस का संरक्षण करने का दायित्व हम सभी का है आजादी के इस महोत्सव का उद्देश्य सम्पूर्ण देश में जन अभियान चलाकर हर एक व्यक्ति को इस अभियान से जोड़कर उनमें विभिन्न तरीकों से देशभक्ति की भावनाओं को जागृत करना है I भारत ने बीते 75 सालों में क्या खोया,क्या पाया तथा आने वाले 25 वर्षों, जिन्हें अमृत काल माना जा रहा है, उसकी रूपरेखा भी तैयार की जा रही है I तिरंगे के सम्मान में कहा-

*तीन रंग का नहीं वस्त्र

 यह ध्वज देश की शान है I 

हम भारतीय के दिलों का स्वाभिमान है यही है गंगा,यही है हिमालय,

 यही हिंद की जान है और

 तीन रंगों में रंगा हुआ यह अपना हिंदुस्तान है*


कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा अभियान को समर्पित आयोजित प्रतियोगिताओं की विजयी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया -

👉निबंध प्रतियोगिता में.

प्रथम शिवानी गौतम 

द्वितीय आकांक्षा पाल 

तृतीय  रिचा कश्यप 

👉पोस्टर प्रतियोगिता में .

प्रथम अमीषा यादव 

वित्तीय प्रिया वर्मा 

तृतीय तनुश्री सिंह एवं 

सांत्वना प्रिया गुप्ता

👉बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में 

प्रथम कैडेट खुशी कनौजिया 

द्वितीय कैडेट नंदिनी सिंह 

तृतीय कैडेट हफशां अफरोज 

सांत्वना रिशिता सिंह प्रदान किया गया 

👉भाषण प्रतियोगिता में 

प्रथम श्रेया सिंह 

द्वितीय सपना गुप्ता 

तृतीय शिवानी शर्मा 


कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं, प्रवक्ताओं एवं कर्मचारियों को तिरंगे वितरित किए गए  I 

धन्यवाद ज्ञापन डॉ नेहा अग्रवाल ने किया I


कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ I


कार्यक्रम का संयोजन एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ मनमीत कौर सोढ़ी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना द्विवेदी,डॉ नेहा अग्रवाल, डा. प्रतिमाा घोष, डॉ ऐश्वर्या सिंह एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डॉ सीमा पांडे और आयशा वहीद तथा समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ अIभा दुबे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया I


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय की प्रवक्तागण, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयं सेविकाएं तथा गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे I

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...