होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
रामाधीन सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्नातक व प्रस्नातक की छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट वितरित किए गए
रामाधीन सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बाबूगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन महाविद्यालय के सूर्या सभागार में किया गया
महाविद्यालय में स्मार्टफोन एवं टैबलेट का वितरण महाविद्यालय के प्रबंधक श्री सूर्य कुमार वर्मा "सूरज" प्राचार्या डॉ सुनीता अस्थाना एवं श्री तुषार श्रीवास्तव (समाजसेवी) द्वारा किया गया कुल 178 छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट वितरित किए गए जिनमें महाविद्यालय स्नातक अंतिम वर्ष की समस्त छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया साथ ही परास्नातक की अंतिम वर्ष की समस्त छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया


Comments
Post a Comment