होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
राजधानी लखनऊ में "टारगेट इंडिया" फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व एक्टर विजय सक्सेना ने की प्रेस वार्ता । जिसमें उन्होंने टारगेट इंडिया फिल्म के बारे में जानकारी दी। देशभक्ति के ऊपर बनी यह फिल्म पुलवामा के शहीदों को समर्पित है इस फिल्म में दिखाए गए सभी जवान पूरी तरीके से वास्तविक है और कुछ पुलवामा में शहीद हुए जवान भी इस फिल्म में शामिल थे। भारत के अलावा 6 से और देशों में शूट हुई इस फिल्म में यह बताया गया है की अगर कोई इंडिया टारगेट करेगा तो उसका क्या अंजाम होगा। फिल्म 22अप्रैल 2022 को रिलीज़ होगी।

Comments
Post a Comment