Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

राजस्थान का मशहूर वसुंधरा आईवीएफ हॉस्पिटल अब राजधानी लखनऊ में , अल्ट्रा मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ सुविधाएं देगा वसुंधरा आईवीएफ

 



 राजधानी लखनऊ में वसुंधरा आईवीएफ का शुभारंभ गुरुवार अप्रैल 7, 2022 को माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक के कर कमलों से होगा। वसुंधरा आईवीएफ देश के जाने माने अस्पतालों में से एक है। राजस्थान के बाद अब यह अपनी सुविधाएं उत्तर प्रदेश व पड़ोसी राज्यों के निवासियों को लखनऊ में अपने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सेंटर के जरिए देगा। यह जानकारी वसुंधरा आईवीएफ 

सेंटर द्वारा आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी गई। वसुंधरा आईवीएफ डॉ. संजय मकवाना, डॉ. रेनू मकवाना, डॉ. प्रतीक मकवाना व लखनऊ सेंटर की डायरेक्टर डॉ. नूपुर बाजपेई जैसे उच्च अनुभव वाले आईवीएफ विशेषज्ञों के मार्गदर्शन द्वारा स्थापित किया गया है व संचालित किया जाएगा। वसुंधरा आईवीएफ सेंटर में कोई भी डॉक्टर, लैब टेक्निशियन या सपोर्ट स्टाफ ऑन कॉल नहीं इंगेज किया गया है, बल्कि सभी अपनी सेवाएं फुल-टाइम बेसिस पर देंगे। वसुंधरा आईवीएफ सेंटर में पुरुष और महिला प्रजनन उपचार एवं देखभाल के लिए विश्व स्तरीय सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही 

यहां पर मिलने वाली यह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं काफी रिजनेबल फीस पर उपलब्ध होंगी। वसुंधरा आईवीएफ अल्ट्रा मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी के जरिये निसंतान दम्पतियों के जीवन में खुशियों के रंग भरता है। यहां आईवीएफ के लिए प्रयोग होने वाली तकनीक के अलावा खासतौर पर गोपनीयता और किसी प्रकार की जटिलता को रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक विटनेसिंग सिस्टम का प्रयोग किया जा रहा है। 



वसुंधरा आईवीएफ का उद्देश्य विशेषज्ञों के माध्यम से व्यक्तिगत देखभाल, उपचार और परामर्श के साथ गर्भवती होने की संभावना में वृद्धि करना है। यहां आईवीएफ से संबंधित आईयूआई, आईसीएसआई, आईएमएसाई, ब्लास्टोसिस्ट ट्रांसफर, लेफर हैचिंग, भ्रूण बैंक, टीईएसए, एमईएसए, पीईएसए, लैप्रोस्कोपिक 

सर्जरी, हैस्टेरोस्कोपिक सर्जरी, सीमन फ्रीजिंग, माइक्रो सर्जरी व शुक्राणु बैंक जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉ. संजय मकवाना, चीफ मेडिकल डायरेक्टर वसुंधरा हॉस्पिटल ने कहा, “लखनऊ में प्रारंभ हो रहे वसुंधरा आईवीएफ सेंटर के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। पिछले 25 वर्षों से निसंतानता को  

समर्पित भारत का प्रमुख केंद्र है। अब तक करीब हम एक लाख से अधिक निसंतान दंपतियों का सफल इलाज व आईवीएफ के माध्यम से लगभग 17500 से अधिक शिशुओं का जन्म करा चुके हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि यही अनुभव और विशेषज्ञता अब हम उत्तर प्रदेश के लोगों को भी उपलब्ध करा सकेंगे। “ 


डॉ. नर बाजपेई, चीफ मेडिकल डायरेक्टर, आईवीएफ विशेषज्ञ लेप्रोस्कोपिक सर्जन, वसुंधरा आईवीएफ सेंटर हेड, लखनऊ ने बताया, "निसंतान दम्पतियों के लिए अपना बच्चा पाने के लिए आईवीएफ एक कारगर उपाय है। यह एक लंबी और धैर्य के साथ पूरी की जाने वाली प्रक्रिया है, जिसमें दम्पतियों व डॉक्टर दोनों को ही काफी सहज रहकर और सजगता के साथ गुजरना पड़ता है। इसलिए इलाज के लिए आने वाले निसंतान दम्पतियों की पूरी संवेदनशीलता के साथ काउन्सलिंग की जाती है ताकि वे आईवीएफ को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियां से विचलित हुए बिना अपने घर आने वाले नन्‍हें मेहमान का स्वागत कर सकें।" 


डॉ. नूपुर बाजपेई ने बताया कि वसुंधरा आईवीएफ किस तरह अल्ट्रा मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, "हाल ही में आई मूवी 'गुड न्यूज' में दो पुरुषों के स्पर्म्स की अदला बदली के बाद पैदा हालात को दिखाया गया है। फ़िल्म में तो इसे कॉमेडी के लिए इस्तेमाल किया गया है लेकिन यह वास्तविक जिंदगी में एक जटिल समस्या उत्पन्न कर सकता है। इसके लिए वसुंधरा आईवीएफ इलेक्ट्रॉनिक विटनेसिंग सिस्टम का प्रयोग करता है। इसमें गोपनीयता के साथ-साथ सुरक्षित किये जाने वाले शुक्राणु व अंडाणु किसी दूसरे दम्पति के शुक्राणु-अंडाणु से न मिक्सअप हों इसका फुलप्रूफ तरीका इस्तेमाल किया जाता है। रिसेप्शन पर रजिस्ट्रेशन के बाद से ही यहां आने वाले दम्पत्ति केवल एक इलेक्ट्रॉनिक आइडेंटिटी से जाने जाते हैं, इससे उनकी पहचान हर स्तर पर गुप्त बनी रहती है। साथ ही यह आइडेंटिटी उनके शुक्राणु-अंडाणु को भी दे दी जाती है। आईवीएफ के किसी भी स्तर पर कहीं भी कोई भी गड़बड़ी होने पर एक अलार्म सिग्नल वसुंधरा आईवीएफ के सभी डॉक्टर्स के पास भेजा जाता है, जिससे वे सतर्क होकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उस गड़बड़ी को वहीं रोक देते हैं और गुड न्यूज सिर्फ गुड न्यूज ही बनी रहती है।" 


डॉ. बाजपेई ने बताया कि आईवीएफ के जरिए दम्पति अपने बच्चे को भविष्य में जन्म देने की योजना बना सकते हैं। वे अपने शुक्राणु और अडाणु को विट्रिफिकेशन के माध्यम से सुरक्षित करा सकते हैं। आजकल भागदौड़ भारी जिंदगी में कपल्स जल्दी नहीं बढ़ाना चाहते जबतक कि वे आर्थिक व सामाजिक रूप से सुरक्षित न हो जाएं। लेकिन इस बीच उम्र बढ़ने के साथ प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। ऐसे में कम उम्र में विट्रिफिकेशन के माध्यम से शुक्राणु-अंडाणु सुरक्षित कर भविष्य में गर्भ धारण कर बच्चे को जन्म दिया जा सकता है। कई बार यह प्रक्रिया कैंसर जैसे गंभीर रोग से पीड़ित होने पर अपनाई जा सकती है, जिसके इलाज के दौरान गर्भ धारण माताओं के लिए गंभीर जटिलता उत्पन्न कर सकता है। एक बार कैंसर का सफल इलाज हो जाए, सुरक्षित किए गए शुक्राणु-अंडाणु से गर्भ धारण कर बच्चे को जन्म दिया जा सकता है। 

इस प्रेस कांफ्रेंस में डा. संजय मकवाना, फ्लेरेंटीन हेत्थ केयर के डायरेक्टर डॉ. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. प्रतीक मकवाना, डॉ. नूपुर बाजपेई व वसुंधरा आईवीएफ के क्षन्य विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...