होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
लखनऊ पश्चिम के राजाजीपुरम मे स्थित 'श्रीराम सेवा ट्रस्ट' के ध्यान केंद्र में वरिष्ठ जनों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ और कई स्थानीय विषयों पर चर्चा हुई।
ट्रस्ट का भौतिक निरीक्षण भी किया और कई समस्याओं पर भी बात हुई, जिसको सर्वसम्मति से शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
वही दूसरी तरफ लखनऊ पश्चिम के दर्जी बगिया, कालीजी मंदिर के पास मुहल्ले में पीने के पानी की समस्या से परेशान जनता से क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार सिंह राजा के साथ मुलाकात की और समस्याएं सुनी। अफसोस है कि 21वीं सदी में भी लोगों को पीने का पानी ठीक से नही उपलब्ध है। बहरहाल समस्या अभी अस्थाई तौर पर दूर करा दी गई है और शीघ्र इस समस्या का स्थाई समाधान भी भविष्य में करा दिया जायेगा।


Comments
Post a Comment