होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
राजधानी लखनऊ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव केंद्रीय मंत्री डॉo रामदास अठावले ने प्रेसवार्ता की
केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने की पत्रकारों से कहा की 2014 से उनकी पार्टी भाजपा के साथ साझेदारी में है और वो नरेन्द्र मोदी बाबा साहब के संविधान का आदर करते हैं ।मोदी भारत के संविधान को मजबूत करने में निरन्तर कार्यरत है।
मुम्बई में कुछ ताकतें उत्तर भारतीयों को भगाने में लगी हैं।और वो और उनकी पार्टी उत्तर भारतीयों को जगाने में लगे हैं
जेपी नड्डा को हमारी पार्टी ने पत्र लिखा बताया उनकी पार्टी विधान सभा चुनाव 2022 में आरपीआई एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी । हम सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन देंगे जबकि हमारी पार्टी के लोग 50 सीटों पर लड़ने को तैयार थे ।
परन्तु, अब हमने योगी आदित्यनाथ को पूरा समर्थन दिया है । अंत में आठवले जी ने कहा सरकार बनने पर के उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इन्डिया के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा
Comments
Post a Comment