Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अटल जन शक्ति पार्टी नौहटिया सिद्धांत के आधार पर लाएगी परिर्वतन


अटल जन शक्ति पार्टी नौहटिया सिद्धांत के आधार पर राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ेगी जिसके तहत सबसे पहले उत्तर प्रदेश राज्य की शासन व्यवस्था को गुलामी की शासन व्यवस्था को समाप्त करते हुए भारत की संघीय ढ़ाचे में रहकर नया उत्तर प्रदेश शासन प्रशासन अधिनियम 2022 को लागू करेगी और इसी कानून के तहत सरकार राज्य का सचालित करेगा।

अटल जनशक्ति पार्टी की सरकार राज्य में सबका प्यार सबसे प्यार सबका इकरार सबसे इकरार सबकी उन्नति सबसे उन्‍नति सबका सहयोग सबसे सहयोग जाति धर्म पंथ सभी से उपर उठकर एक भारतीय और भारतीयता को लक्ष्य कर शासन प्रशासन को सुचारू रूप से संचालित करेगी अटल जनशक्ति पार्टी अतीत ब वर्तमान की नींव पर बेढुतर भविष्य निर्माण करेगी। अटल जन शक्ति पार्टी भारत के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश का शासन व्यवस्था को शीर्ष पर लाने का एतिहासिक कार्य करेगी। 

अटल जनशक्ति पार्टी पेट्रोल, डीजल, गैस, किरोसिन, सी.एनजी., पी.एन.जी. पर से राज्य सरकार का तथा केन्द्र सरकार का तमाम टैक्स खत्म कर मूल कीमत जो कि लगभग 70 रूपये लीटर से जयादा नहीं हो सकता है। इस कीमत पर डीजल पेट्रोल उपभोक्ता को प्रदान करेगी। सभी प्रकार के टैक्स को खत्म करने का कार्य करेगी राज्य की शासन व्यवस्था का संचालन करने के लिए टैक्स की जगह सबका साथ सबका सहयोग की नीति पर कार्य करेगी। 

अटल जनशक्ति पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश राज्य में आमुल चुल परियर्तन करेगी। इसके तहत सबसे पहले गुलामी की हर कानून व्यवस्था को जो अब तक उप्र में भी चली आ रही है उसे खत्म करने के लिए उप्र राज्य शारान प्रशारान अधिनियम 2022 को लाएंगे और इसके द्वारा नया शासन व्यवस्था स्थापित करेंगे। उप्र राज्य शासन प्रशामन अधिनियम 2022 के तहत देश के सघीय ढाचे को मजबूत करेंगे और सघीय ढाचे में रहते हुए उ.प्र. शासन प्रशासन को उप्र जनता के हित में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए गुलामी की समी शासन व्यवस्था और कानूनों को समाप्त कर नए सिरे से आजादी का आगाज करेंगे इसके तहत महत्वपूर्ण कार्य निम्नाकित है। 


1. सबसे पहले उ.प्र की जनता को कोविड 19 से उत्पन समस्या से राहत प्रदान करेंगे और इसके तहत मतदान से पहले प्रति परिवार 5 लाख रूपये की ब्याज मुक्त आपदा लोन योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा में कोविड सहायता राशि के तौर पर चेक देंगे।


 2.अटल कोविड सहायता योजना के तहत 2 लाख रूपये की ब्याज मुक्त लोन राशि का चैक मतदान से पहले मतदाता को देंगे।


3. उत्तर प्रदेश राज्य में संविदा कर्मी कर्मचारी हैं उसे स्थाई नौकरी का लेटर मतदान से पहले प्रदान करेंगे चाहे सविदा कर्मी राज्यों के किसी भी विमाग में किसी भी प्रकार का काम संविदा पर अथवा अन्य प्रकार से क्‍यों नहीं कर रहे हों सबकों स्थाई नियुक्ति पत्र देंगे और किसी भी संविदा कर्मी की यदि मृत्यु हो जाती है अथवा रिटायर हो जाता है तो उसके स्थान पर उसके परिवार के एक सदस्य को गारन्टी से नौकरी प्रदान करेगे .


4. अटल मात्र घर समृद्धि योजना के तहत प्रति परिवार 10 हजार रूपये प्रति महीना महिलाओं को प्रति परिवार घर चलाने के लिए अटल मातृ संवृद्धि योजना का पासबुक कार्ड मतदान से पहले देंगे। 


5.  जय श्रीराम  योजना के तहत प्रति विधानसभा में एक परिवार में एक बेरोजगार युवक / कोई भी व्यक्ति उम्र कुछ भी हो को नौकरी का नियुक्ति पत्र पहले जारी करेंगे। प्रति विधानसभा लगभग बीस हजार परिवार को स्थाई नौकरी प्रदान करेगे । इसका नियुक्ति पत्र मतदान से पहले देंगे। 


6.अटल अदालत, हवालात मुक्ति योजना , अदालत, हवालात वकालत में परिवर्तन करेंगे और कछ शर्तों के साथ राज्यों के जेल में बन्द कैदी को रिहा करेंगे और अपराध नहीं हो इसकी ठोस व्यवस्था करेंगे इसके साथ जो भी सीविल विवाद वगैरह वर्षों से न्यायालय मे जारी है उन सभी विवादों का एक साल के तहत सम्यक समाधान निकाल कर लोगों को राहत प्रदान कर कोर्ट कचहरी के धक्के खाने से मुक्ति देंगे। 


7. अटल कृषि आरंभ योजना के तहत सभी कृषि कार्य सरकारी खर्च से कराएंगे और फसल काटने के बाद सरकारी लागत वापस ले लेंगे। इस प्रकार किसानों को किसानी के लिए घर से खर्च नहीं करने देंगे। इसका फायदा कर्ज के बोझ से किसानों को आत्महत्या नहीं करना पड़ेगा। किसान को यदि किसानी में हानि होगा तो यह हानि सरकार वहन करेंगी किसानों को हानि नहीं होगा और किसान सुरक्षित व खुशहाल रहेंगे ।


8. शिक्षा के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन करेंगे। इसके तहत योग्यता के लिए शिक्षा देंगे नौकरी के लिए नहीं। शिक्षा समाप्ति के बाद स्वत: रोजगार का रास्ता साफ रहेगा और कोई भी बेरोजगार नहीं रहेंगे। योग्यता अनुसार वेतनमान दिया जाएगा।


9 .हर प्रकार के आरक्षण को समाप्त करेंगे आरक्षण की जगह योग्यता अनुसार सभी को नौकरी की गारण्टी देंगे इस प्रकार बेराजगारी को खत्म करेंगे। 


10.स्वास्थ्य के क्षेत्र में मी आमूल चूल परिवर्तन करेंगे। 


11.जो भी आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर होगा उसके उत्थान के लिए अटल आर्थिक कमजोर उत्थान योजना जारी करेंगे और हर वर्ग को सामान अवसर उत्थान के लिए देंगे। 


12.अपराध की रोक थाम के लिए भी हर प्रकार से परिवर्तन करेंगे। 


13.उपरोक्त ईकरार मतदाताओं और अटल जनशक्ति पार्टी के बीच होगा और इस ईकरार के साथ जो इक्छुक मतदाता ईकरार को समझ कर ईकरार करता है तो उसे पार्टी के कोष में 2000 रूपये की न्यूनतम सहायता राशि रसीद लेकर इस ईकरार के साथ प्रदाग करने होंगे।

 

14.महिलाओं की सुरक्षा संरक्षा व विकास के लिए नूतन पूरातन तथा वर्तमान तीनों की कसौटी पर नया नीति का निर्माण कर मजबूत व समानजनक नीति के तहत महिलाओं के संबंध में हर प्रकार की समस्याओं का समाधान एक मुश्त कर दिया जाएगा। 


15.हर प्रकार के टैक्सों को समाप्त किया जाएगा प्रट्रोल, डीजल, गैस, सीएनजी, व पी.एन.जी. पर का सभी टैक्स खत्म कर दीया जायेगा।

आदि वादों के साथ अटल जनशक्ति पार्टी चुनाव में उतरेगी।




Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...