होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
अनजान आदमी पार्टी ने समाजवादी पार्टी से हुए गठबंधन को तोड़ लिया है और अपना समर्थन वापस ले लिया सर्वप्रथम उसी दल ने 26, 27, 28 व 29 जुलाई 2020 को बिना शर्त समर्थन दिया था । इसी क्रम में डॉक्टर आशुतोष कुमार मिश्रा ने भी समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था आशुतोष मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने इस्तीफा दिया। आशुतोष मिश्रा ने बताया कि उन्हें पहले तो प्रत्याशी बनाने की बात कही जिस वजह से वह लगातार पार्टी और अपना प्रचार प्रसार करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करवा रहे थे मगर अब टिकट देने की बारी आई तो पार्टी ने उनके नाम को हटा दिया जबकि उन्होंने कहा कि वह बिना किसी शर्त और प्रलोभन के पार्टी में जुड़े थे और वह एक सदस्य के तौर पर पार्टी में कार्य कर रहे थे।
Comments
Post a Comment